लाइव न्यूज़ :

उर्वरक घोटाला : अदालत ने राजद सांसद अमरेंद्र धारी सिंह को ईडी की हिरासत में भेजा

By भाषा | Updated: June 3, 2021 21:33 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन जून दिल्ली की एक अदालत ने कथित उर्वरक घोटाले के संबंध में धनशोधन मामले में गिरफ्तार राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राज्यसभा सदस्य अमरेंद्र धारी सिंह को बृहस्पतिवार को 10 दिनों के लिए प्रवर्तन निदेशालय की हिरासत में भेज दिया।

विशेष न्यायाधीश दिग विनय सिंह ने धारी को नजरबंद रखने के लिए उनके वकील की अर्जी को भी खारिज करते हुए कहा कि ‘‘यह महज इसलिए स्वीकार नहीं किया जा सकता कि आरोपी संसद के सदस्य हैं।’’

न्यायाधीश ने कहा, ‘‘हिरासत के लिए प्रवर्तन निदेशालय की अर्जी मंजूर की जाती है और निष्पक्ष जांच के लिए आरोपी को 10 दिनों के लिए 13 जून तक ईडी की हिरासत में भेजा जाता है।’’

अदालत ने कहा कि राजद सांसद से कल जब उनके आवास पर पूछताछ की गयी तो उन्होंने बिल्कुल सहयोग नहीं किया।

वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए दलीलें पेश करने के दौरान ईडी के विशेष लोक अभियोजक अमित महाजन ने 14 दिनों की हिरासत का अनुरोध करते हुए कहा कि बड़ी साजिश को बेनकाब करने के लिए उनसे पूछताछ की जरूरत है।

ईडी की तरफ से ही पेश विशेष लोक अभियोजक नितेश राणा ने अदालत से कहा कि आरोपी का मामले में विभिन्न दस्तावेजों और अन्य सबूतों से सामना कराने की जरूरत है।

सांसद और कारोबारी सिंह को धन शोधन रोकथाम (पीएमएलए) कानून की धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया।

अदालत ने 10 पन्ने के आदेश में कहा कि जांच अधिकारी को आशंका है कि आरोपी सबूतों के साथ छेड़छाड़ कर सकते हैं क्योंकि पूछताछ के दौरान उन्होंने सहयोगात्मक रुख नहीं दिखाया।

अदालत ने कहा कि धन के प्रवाह की जांच की जानी है, अज्ञात कंपनियों की पहचान होनी है। अदालत ने कहा, ‘‘हिरासत में भेजने का उद्देश्य है कि एजेंसी आरोपी से पूछताछ कर सके और आरोपी का विभिन्न साक्ष्यों से सामना कराया जाए।’’

हालांकि अदालत ने आरोपी को अपनी दवाईयां और जरूरी चिकित्सकीय उपकरण, चश्मा रखने तथा घर का बना खाना लेने की अनुमति दे दी।

यह मामला इफ्को और इंडिया पोटाश लिमिटेड (आईपीएल) से संबंधित कथित उर्वरक घोटाले से जुड़ा है जिसमें सीबीआई ने पिछले महीने भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया था।

बताया जाता है कि सिंह मामले से संबंधित एक कंपनी ज्योति ट्रेडिंग कॉरपोरेशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत