लाइव न्यूज़ :

उर्वरक मंत्री डीवी सदानंद गौड़ा ने लॉन्च किया HURL का लोगो और ब्रांड 'अपना यूरिया सोना उगले'

By भाषा | Updated: January 17, 2020 20:09 IST

एचयूआरएल के अनुसार, उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में तीन इकाइयों के चालू होने से देश के पूर्वी क्षेत्र में आर्थिक व व्यावसायिक गतिविधियों का विस्तार होगा। 

Open in App
ठळक मुद्देउर्वरक मंत्री डी वी सदानंद गौड़ा ने शुक्रवार को हिंदुस्तान उर्वक एवं रसायन लिमिटेड (एचयूआरएल) के लोगो और सूत्र वाक्य 'अपना यूरिया सोना उगले' का अनावरण किया। एचयूआरएल अपने तीन यूरिया कारखानों के पुनरोद्धार के काम में लगा है।

उर्वरक मंत्री डी वी सदानंद गौड़ा ने शुक्रवार को हिंदुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड (एचयूआरएल) के लोगो और सूत्र वाक्य 'अपना यूरिया सोना उगले' का अनावरण किया। एचयूआरएल अपने तीन यूरिया कारखानों के पुनरोद्धार के काम में लगा है। ये रुग्ण इकाइयां गोरखपुर (उत्तर प्रदेश), बरौनी (बिहार) और सिंदरी (झारखंड) में हैं। तीन सार्वजनिक उपक्रमों- कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल), एनटीपीसी लिमिटेड और भारतीय तेल निगम लिमिटेड (आईओसीएल) द्वारा प्रवर्तित - एचयूआरएल माल पहुंचाने की अपनी पूरी सुविधा और विपणन के बुनियादी ढांचे की स्थापना में लगी है।

इस शुरुआत के बाद, गौड़ा ने कहा कि मौजूदा समय में पांच रुग्ण यूरिया इकाइयों को पुनर्जीवित किया जा रहा है। एचयूआरएल की इन तीन इकाइयों के फरवरी 2021 में चालू होने की उम्मीद है, जबकि रामागुंडम (तेलंगाना) और तालचर (ओडिशा) इकाइयां भी अगले साल परिचालन में आ सकती हैं।

गौड़ा ने कहा कि कंपनी के जहां जहां कारखाने हैं उनमें प्रत्येक स्थान पर, नीम लेपित यूरिया उत्पादन के 12.7-12.7 लाख टन क्षमता वाले एक एक नए संयंत्र स्थापित किया जा रहा हैं। इससे देश यूरिया के मामले में आत्मनिर्भर हो जाएगा।

उन्होंने कहा कि देश को अभी सालाना लगभग 70-80 लाख टन यूरिया का आयात करना होता है। उर्वरक सचिव छबीलेंद्र राउल ने कहा कि न केवल यूरिया उत्पाद के विपणन पर ध्यान केंद्रित करने बल्कि उर्वरकों के संतुलित उपयोग के लिए किसानों को प्रोत्साहित किए जाने की भी जरूरत है।

एचयूआरएल के अनुसार, उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में तीन इकाइयों के चालू होने से देश के पूर्वी क्षेत्र में आर्थिक व व्यावसायिक गतिविधियों का विस्तार होगा। 

टॅग्स :इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं