लाइव न्यूज़ :

जब सांसदों के बीच सुप्रिया सुले और सोनिया की साड़ी बनी 'चर्चा' का विषय

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: July 31, 2018 14:07 IST

संसद एक ऐसी जगह मानी जाती है जहां देश की हर एक समस्या और चुनौतियों पर चिंतन व विचार-विमर्श किया जाता है। कभी-कभी संसद में सांसद हल्के-फुल्के मूड में भी नजर आते हैं। ऐसा ही नजारा मॉनसून सत्र के दौरान दिखा।

Open in App

नई दिल्ली, 31 जुलाई: संसद एक ऐसी जगह मानी जाती है जहां देश की हर एक समस्या और चुनौतियों पर चिंतन व विचार-विमर्श किया जाता है। कभी-कभी संसद में सांसद हल्के-फुल्के मूड में भी नजर आते हैं। ऐसा ही नजारा मॉनसून सत्र के दौरान दिखा। 

इंडियन एक्सप्रेस के कॉलम "दिल्ली कॉन्फिडेंशियल" में छपी खबर के अनुसार मॉनसून सत्र के दौरान संसद के सेंट्रल हॉल में सांसदों के बीच ड्रेसिंग सेंस पर हल्की-फुल्की चर्चा हो रही थी। मौजमस्ती के मूड में सांसदों ने ड्रेंसिंग सेंस के मामले में एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले और कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को सबसे अव्वल माना। एक सांसद ने तो ये दावा तक किया कि सुप्रिया सुले एक ही साड़ी पहनकर दोबारा संसद में नहीं आतीं। जब एक सांसद ने हेमा मालिनी के ड्रेसिंग सेंस का हवाला दिया तो दूसरे ने कहा कि वो अलग ही "लीग" में हैं तो उन्हें इसमें शामिल नहीं करना चाहिए।

आपको बता दें कि 2006 में पहली बार सुप्रिया सुले राज्य सभा सांसद चुनी गईं थीं। महिला सांसदों के बीच संसद में होने वाली अनौपचारिक चर्चाओं को लेकर साल 2016 में दिया सुप्रिया सुले का बयान काफी विवादित रहा था। महाराष्ट्र में एक कार्यक्रम के दौरान सुप्रिया सुले ने कह दिया था कि महिला सांसद किसी गंभीर विषय पर बात करने के बजाए सिर्फ साड़ियों, फैशिअल और ब्यूटी पार्लर पर ही चर्चा करती हैं।

सुप्रिया ने कहा था कि लोगों को लगता है कि  संसद भवन में सिर्फ गंभीर विषयों पर ही बात करते हैं, लेकिन जब संसद में बहस उबाऊ हो जाती है तो महिला सांसद साड़ियों और ब्यूटी पार्लर पर चर्चा करना शुरु कर देती हैं। हांलाकि उनके इस बयान के बाद कई महिला नेताओं ने इस पर आपत्ति जताते हुए इसको गैर जिम्मेदार करार दिया था।

सुप्रिया सुले एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार की बेटी हैं। 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट!

टॅग्स :भारतीय संसदसोनिया गाँधीहेमा मालिनी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतSonia Gandhi health update: सिस्टमिक इन्फेक्शन के लिए एंटीबायोटिक्स से इलाज?, मां को देखने सर गंगा राम अस्पताल पहुंचे राहुल गांधी

भारत48 वर्षों तक कांग्रेस का मुख्यालय?, 24 अकबर रोड और 5 रायसीना रोड स्थित कार्यालयों को 28 मार्च तक खाली करने का नोटिस, जानिए इतिहास?

भारतअब कैसी हैं सोनिया गांधी की तबीयत? अचानक सीने में दर्द की शिकायत के चलते अस्पताल में हुई भर्ती

भारतVIDEO: पीएम मोदी ने रचा इतिहास, इतने दिन तक देश चलाने वाले बने सबसे लंबे समय के प्रधानमंत्री!

भारतइजराइल-ईरान विवाद: सोनिया गांधी ने खामेनेई की हत्या पर संसद में बहस की मांग की

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया