लाइव न्यूज़ :

बुजुर्ग भिखारी के शव से दूर भाग रहे थे लोग, महिला पुलिसकर्मी ने कंधे पर उठाकर पेश की मानवता की मिसाल, हर कोई कर रहा सलाम

By अमित कुमार | Updated: February 2, 2021 17:03 IST

पुलिस की एक महिला सब -इंस्पेक्टर ने कुछ ऐसा किया जिसे देख हर कोई उसकी तारीफ करने पर मजबूर हो गया। सोशल मीडिया पर लोग इस महिला की जमकर प्रशंसा कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देश्रीकाकुलम जिले में एक 80 साल के बुजुर्ग की मौत हो गई। स्थानीय लोगों के अनुसार बुजुर्ग भिखारी था।भूख और कमजोरी के कारण बुजुर्ग की मौत हो गई थी।

आज की दुनिया में लोगों के अंदर से अच्छाई कम होती जा रही है। एक दौर था जब किसी की मदद करने के लिए लोग हमेशा तैयार रहते थे। उन्हें दूसरों की मदद कर खुशी पहुंचती थी। लेकिन आज के समय में सब कुछ बदल गया है। आज हर कोई अपने बारे में सोचने में बिजी है। आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले से एक मामले सामने आया है। जहां एक बेसहारा बुजुर्ग की लाश काफी समय तक यूं ही पड़ी रही। 

टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी रिपोर्ट के मुताबिक भूख और कमजोरी के कारण एक बुजुर्ग की मौत हो गई थी। 80 साल का यह बुजुर्ग लोगों से भीख मांगकर अपना गुजर कर रहा था। अचानक इसकी मौत हो जाने के बाद गांव का कोई भी सदस्य इसके करीब नहीं आया। मृत शरीर की जानकारी मिलने पर काशिबुग्गा पुलिस की एक महिला ऑफिसर वहां पहुंची। 

सिरीशा नामक यह महिला आंध्रप्रदेश के श्रीकाकुलम ज़िले के काशिबुग्गा पुलिस स्टेशन में बतौर पुलिस उप -निरीक्षक तैनात हैं। इस महिला ने बुजुर्ग के शव को कंधे पर उठाकर करीब एक किलोमीटर का सफर तय किया। मेकशिफ्ट स्ट्रेचर की मदद से शव को महिला ने उठाया और बुजुर्ग को अंतिम संस्कार वाली जगह पर ले आई। महिला के इस कार्य को लोगों की तरफ से काफी सराहना मिल रही है. इंटरनेट यूजर्स उनकी तारीफों के पुल बांध रहे हैं। 

टॅग्स :आंध्र प्रदेशभारतवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब