लाइव न्यूज़ :

Father's Day 2022: फादर्स डे का क्या है इतिहास, कैसे और कहां से हुई थी इसे मनाने की शुरुआत, क्या आप जानते हैं ये कहानी?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 15, 2022 15:30 IST

Father's Day 2022: जून के तीसरे रविवार के दिन फादर्स डे मनाने की परंपरा है। ऐसे में इस बार 19 जून 2022 को फादर्स डे मनाया जाएगा।

Open in App

Fathers Day 2022: इस दुनिया में मां-बच्चे के रिश्ते की कई अनूठी कहानियां मौजूद है। कहा भी जाता है एक बच्चा अपनी मां के सबसे करीब होता है। इसके पीछे बड़ी वजह भी है। मां तमाम तकलीफें और दर्द सहते हुए अपने बच्चे को कोख में रखती है और लगभग अपनी जान दांव पर रखकर उसे जन्म देती है। कोई दो राय नहीं कि बच्चे के जीवन में मां की भूमिका बेहद अहम होती है। वहीं, पिता की भूमिका को भी नकारा नहीं जा सकता। 

पिता त्याग, समर्पण और दुनिया से लड़ते हुए अपने बच्चे के पलने-बढ़ने और अच्छे पोषण के लिए तमाम जतन करता है। अक्सर पिता अपने बच्चे के प्रति प्रेम को दिखाते नहीं है पर प्रेम को बिना जताए और दिखाए भी बच्चे की खुशी के लिए हर कोशिश करते हैं। पिता के इस प्रेम को सम्मानित करने के लिए दुनिया भर में फादर्स डे (Father's Day) मनाया जाता है।

फादर्स डे (Father's Day) कब मनाया जाता है? 

फादर्स डे हर साल मनाया जाता है। वैसे तो इसे पश्चिमी देशों में मनाने की परंपरा पुरानी है पर ये दिन हाल के वर्षों में पूरी दुनिया में फादर्स डे के तौर पर प्रचलित हुआ। जून के तीसरे रविवार के दिन फादर्स डे मनाने की परंपरा है। ऐसे में इस बार 19 जून 2022 को फादर्स डे मनाया जाएगा। इसे मनाने की शुरुआत 1910 से हुई थी।

फादर्स डे का क्या है इतिहास

फादर्स डे के पीछे कुछ दिलचस्प कहानियां हैं। इसकी एक शुरुआत की कहानी 1908 में मिलती है जब अमेरिका के वेस्ट वर्जीनिया के एक चर्च ने 362 लोगों को सम्मानित करने के लिए एक खास कार्यक्रम आयोजित किया था। ये उन लोगों को सम्मानित करने के लिए था जो इसके पिछले साल एक कोयला खनन विस्फोट में मारे गए थे। यह पिताओं के सम्मान में आयोजित अमेरिका में संभवत: पहला सार्वजनिक कार्यक्रम था।

कहानी पर यहीं खत्म नहीं होती है। अगले साल अमेरिका में सोनोरा स्मार्ट डोड नाम की एक महिला ने फादर्स डे को राष्ट्रीय अवकाश के रूप में स्थापित करने की मांग शुरू की। वाशिंगटन की रहते वाली 16 साल सोनोरा की मां का निधन काफी पहले हो गया था। इसके बाद पिता ने ही उसे और उसके पांच भाई-बहनों का पालन-पोषण किया। ऐसे में सोनोरा ने सोचा कि पिता को उसी तरह सम्मानित किया जाना चाहिए जैसे माताओं को।

आखिरकार एक साल के संघर्ष के बाद सोनोरा के गृह राज्य वाशिंगटन ने 19 जून, 1910 को अपना पहला आधिकारिक फादर्स डे मनाया। इसके बाद साल दर साल फादर्स डे का उत्सव अमेरिका के अन्य राज्यों में भी फैलता गया और एक लंबे समय के बाद 1972 में इसे राष्ट्रीय अवकाश घोषित किया गया। उस समय अमेरिका के राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन ने इसे मान्यता दी। इसके बाद धीरे-धीरे दुनिया के अन्य हिस्सों में भी जून के तीसरे रविवार को फादर्स डे मनाने का प्रचलन शुरू होता चला गया।

टॅग्स :फादर्स डेअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष