लाइव न्यूज़ :

विषाक्त भोजन के सेवन के बाद पिता-पुत्र की मौत, तीन अन्य बीमार

By भाषा | Updated: July 12, 2021 11:53 IST

Open in App

शाहजहांपुर (उप्र), 12 जुलाई उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में कथित रूप से मैक्रोनी (एक प्रकार का नूडल) खाने के बाद पिता-पुत्र की मौत हो गई, जबकि परिवार में तीन लोग बीमार हो गए। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने सोमवार को इस बारे में बताया।

उत्तर प्रदेश के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ लक्ष्मण सिंह ने बताया कि थाना खुटार अंतर्गत नरोड़ा गांव निवासी शंकर लाल का पुत्र रजनीश रविवार को गांव की एक दुकान से खुली मैक्रोनी लाया था। मैक्रोनी खाने के बाद परिवार के सदस्यों को उल्टी-दस्त की शिकायत शुरू हो गई।

डॉ सिंह ने गांव में भेजी गई एक टीम के हवाले से बताया कि गांव के ही एक झोलाछाप डॉक्टर के पास ये लोग इलाज कराने गए, जिसने बीमार लोगों को ठीक करने का दावा करते हुए उन्हें अपने यहां ही रोके रखा। इसी बीच, शंकरलाल (45) ने दम तोड़ दिया।

उन्होंने बताया कि शंकरलाल की मौत के बाद जब उनके बेटे रजनीश (17) की हालत ज्यादा गंभीर हो गई तो रविवार शाम उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां देर रात उसकी भी मौत हो गई। परिवार के तीन अन्य लोग बीमार हैं जिनका इलाज किया जा रहा हैं।

सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही गांव में रविवार रात को एक टीम भेजी गई। घटना के बाद से झोलाछाप डॉक्टर फरार है तथा मैक्रोनी बेचने वाला दुकानदार भी भाग गया है।

सिंह ने बताया कि रजनीश के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है जिसकी रिपोर्ट आने के बाद ही यह पता चल पाएगा की मृत्यु कैसे हुई है। वहीं, फरार झोलाछाप डॉक्टर की तलाश की जा रही है तथा पूरे जिले में एक अभियान चलाकर झोलाछाप डॉक्टरों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब