लाइव न्यूज़ :

तिरंगे में लिपटकर घर पहुंचा फतेहपुर का लाल, 20 जून को सजना था सेहरा

By आदित्य द्विवेदी | Updated: June 4, 2018 11:07 IST

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के विजय कुमार पांडेय का 15 जून को तिलकोत्सव और 20 जून को बारात जानी थी। उससे पहले ही घर पहुंचा तिरंगे में लिपटा शव। गांव में कोहराम।

Open in App

फतेहपुर, 4 जूनः जम्मू कश्मीर के अखनूर सेक्टर के परगवाल इलाके में पाकिस्तानी रेंजर्स की नापाक हरकत से जवान विजय पांडेय शहीद हो गए। सरहद की निगहबानी कर रहे जवान विजय की इसी महीने की 20 तारीख को शादी होनी थी। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के सठिगवां से जिसके सिर पर सेहरा बंधना था सोमवार को वहां तिरंगे में लिपटा शव पहुंचा। शहीद का पार्थिव शरीर पहुंचने से पूरे गांव और आस-पास के इलाके में कोहराम मच गया है। शहीद परिवार को ढांढस बंधाने केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति उनके घर पहुंची। हर किसी की जुबान पर एक ही सवाल है, आखिर कब तक हम अपने देश के जांबाजों की कुर्बानी देते रहेंगे?

सठिगवां गांव के रहने वाले राजू पांडेय किसान हैं। उनके बेटे विजय कुमार इस वक्त 33वीं बटालियन बीएसएफ में तैनात थे। जम्मू-कश्मीर के अखनूर सेक्टर में सीमापार से पाकिस्तानी रेंजर्स की भारी गोलीबारी में विजय को भी गोली लग गई। उन्हें आनन-फानन अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन वो शहीद हो गए। शहादत की खबर जैसे ही सठिगवां पहुंची पूरा परिवार बदहवास हो गया। शहीद विजय पांडेय का इसी महीने 15 तारीख को तिलकोत्सव और 20 जून को बारात जानी थी।

इस घटना से फतेहपुर के बुढ़वा गांव में भी मातम का माहौल है। इसी गांव की वंदना की शादी विजय से तय हुई थी। एक खबर ने उसके सारे अरमानों को मिट्टी में मिला दिया। उसकी वेदना का मापने का तो कोई पैमाना ही नहीं हो सकता। उसका संसार तो बसने से पहले ही उजड़ गया। बदहवास वंदना कुछ बोलने की स्थिति में भी नहीं है। विजय के परिजनों को बेटे की शहादत पर गर्व है।

परिजनों ने बताया कि विजय ने शनिवार की शाम को ही फोन से बात की थी। शादी की तैयारियों को लेकर पिता ने चिंता जताई तो विजय ने कहा वो जल्दी ही आकर सबकुछ संभाल लेंगे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक विजय ने अपनी छुट्टी की अर्जी भी अधिकारियों के पास दे रखी थी। अब उस पिता को बेटे के आने का ये इंतजार कभी खत्म नहीं होगा।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :सीमा सुरक्षा बलजम्मू कश्मीर समाचारउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप