लाइव न्यूज़ :

फर्रुखाबाद बंधकः सीएम योगी बोले- 13 साल की अंजलि को सलाम, सिलेंडर बम का तार काटकर 23 बच्चों को बचाया था

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 8, 2020 13:10 IST

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना के दौरान सिलेंडर बम का तार काटकर सभी बच्चों की जान बचाने वाली 13 साल की अंजलि को 51 हजार रुपये दिए जाने की घोषणा के साथ ही टैबलेट देकर सम्मानित किया।

Open in App
ठळक मुद्देसभी पुलिस अधिकारियों को भी प्रशस्ति पत्र और 10 लाख रुपये का चेक देकर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस घटना में घायल ग्रामीण के इलाज का खर्च सरकार वहन करेगी।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फर्रुखाबाद में बंधक बनाए गए 23 बच्चों को सरकारी आवास पर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने इस घटना के दौरान सिलेंडर बम का तार काटकर सभी बच्चों की जान बचाने वाली 13 साल की अंजलि को 51 हजार रुपये दिए जाने की घोषणा के साथ ही टैबलेट देकर सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री ने इस अभियान में शामिल सभी पुलिस अधिकारियों को भी प्रशस्ति पत्र और 10 लाख रुपये का चेक देकर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस घटना में घायल ग्रामीण के इलाज का खर्च सरकार वहन करेगी। इसके साथ ही सरकार द्वारा घायल ग्रामीण के लिए 50 हजार रुपये दिए जाने की घोषणा भी की गई।

योगी ने फर्रुखाबाद जिले के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि करथिया गांव में गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले सभी परिवारों को मुख्यमंत्री आवास योजना के अंतर्गत मकान दिलाने की व्यवस्था की जाए। इसके अतिरिक्त जिनके पास सड़क, शौचालय अथवा स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था नहीं है, उनके यहां सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने की व्यवस्था करने के लिए जिला प्रशासन तीन दिन के भीतर प्रस्ताव भेजना सुनिश्चित करें।

उन्होंने कहा कि आरोपी दंपति सुभाष बाथम व रूबी की साल भर की बेटी गौरी की परवरिश की जिम्मेदारी प्रदेश सरकार की है। मुख्यमंत्री ने कन्या सुमंगला योजना के तहत गौरी और सभी बच्चियों को आच्छादित करने की भी बात कही।

उन्होंने कहा कि शासन उस बच्ची के नाम पर एक निश्चित धनराशि बैंक में जमा काराएगी ताकि बच्ची का आजीवन खर्चा चलता रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी बच्चों ने धैर्य के साथ-साथ दृढ़ इच्छाशक्ति का परिचय भी दिया। संकट के समय हमारा धैर्य और बुद्धिमत्ता हमारी सफलता को आगे बढ़ाती है।

फर्रुखाबाद में प्रशासन और पुलिस के बीच, प्रशासन और जनता के बीच एवं जनप्रतिनिधियों और जनता के बीच एक बेहतर समन्वय होने का यह एक अच्छा परिणाम हमें मिला है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सिरफिरे व्यक्ति ने अपने घर में बेसमेंट बनाया था।

घर में कोई खिड़की नहीं थी। उसने आपराधिक मानसिकता के साथ अपना घर बनाया था। अब बीट पुलिस के साथ ही आम लोगों को भी अपनी सुरक्षा के लिए सतर्क रहना चाहिए और अपने घर के आसपास इस तरह के संदिग्ध निर्माण पर पैनी नज़र रखनी चाहिए।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब