लाइव न्यूज़ :

फर्रुखाबाद बंधक कांड की पूरी कहानी, जानिए करथिया गांव में पल-पल कैसे बदले हालात

By आदित्य द्विवेदी | Updated: January 31, 2020 14:56 IST

फर्रुखाबाद के मोहम्मदाबाद के कठरिया गांव में गुरुवार शाम को एक व्यक्ति ने जन्मदिन मनाने के बहाने 23 बच्चों को अपने घर में बुलाकर बंधक बना लिया।

Open in App
ठळक मुद्देजब पुलिस पहुंची तो वो वह व्यक्ति अपने घर से गोलियां चलाने लगा। पुलिस प्रशासन भी इसी प्रयास में लगा रहा कि बच्चों को कैसे सकुशल बाहर निकाला जाए। 

उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद के करथिया गांव में बंधक संकट खत्म हो गया है। पुलिस ने देर रात आरोपी सुभाष बाथम को मार गिराया और बंधक बनाए गए सभी 23 मासूमों को छुड़ा लिया है। ऑपरेशन खत्म करने के बाद पुलिस ने पूरा घटनाक्रम बताया जिसे सुनकर आप भी दांतों तले उंगली दबा लेंगे। सुभाष बाथम ने बिल्कुल फिल्मी अंदाज में इस घटना को प्लान किया था जिससे 11 घंटे तक पुलिस और ग्रामीणों की जान सांसत में पड़ी रही। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने यूपी सीएम और राज्य पुलिस को बधाई दी है। इस घटना पर योगी सीएम योगी ने कहा कि हमारी पुलिस ने जिस साहस और रणनीति से 23 बच्चों को सकुशल एक अपराधी की गिरफ्त से मुक्त कराया है, वह सराहनीय है।

फर्रुखाबाद के मोहम्मदाबाद के करथिया गांव में गुरुवार शाम को एक व्यक्ति ने जन्मदिन मनाने के बहाने 23 बच्चों को अपने घर में बुलाकर बंधक बना लिया। घटना की जानकारी मिलने पर जब पुलिस पहुंची तो वो वह व्यक्ति अपने घर से गोलियां चलाने लगा। इसमें दो पुलिसकर्मी घायल भी हो गए।

एक महिला ने जब सुभाष से अपने बच्चे को बाहर निकालने की फरियाद की तो सुभाष ने बच्चा देने से साफ मना कर दिया। अड़ोस पड़ोस गांव के भी सैकड़ों लोग वहां पहुंच गए। पुलिस प्रशासन भी इसी प्रयास में लगा रहा कि बच्चों को कैसे सकुशल बाहर निकाला जाए। 

पुलिस ने सुभाष के एक दोस्त को उससे बातचीत करने के लिए भेजा। सुभाष ने अपने दोस्त पर भी गोली चला दी। पुलिस को स्थिति बेकाबू होती नजर आई, जिसके बाद एटीएस की मदद मांगी गई। इस बीच सुभाष ने पुलिसकर्मियों से कुछ खाने का सामान भी मांगा जिसे उपलब्ध करा दिया गया।

देर शाम सीएम योगी ने उच्चस्तरीय आपात बैठक बुलाई और बच्चों को सुरक्षित छुड़ाने के निर्देश दिए। रात करीब 11 बजे सुभाष ने अपनी पत्नी को बाहर भेजा। सुभाष की पत्नी के हाथ में एक पत्र था। इस पत्र में सुभाष ने आरोप लगाया था कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मिलने वाली सुविधाएं देने से अधिकारियों ने इनकार कर दिया। सुभाष स्थानीय विधायक से मौके पर मिलने की मांग कर रहा था।

रात करीब 1 बजे एटीएस के पहुंचने से पहले ही यूपी पुलिस घर के अंदर दाखिल हुई और सुभाष को वहीं ढेर कर दिया। करीब 11 घंटे तक चले ऑपरेशन के बाद बच्चों को सकुशल बाहर निकाल लिया गया। ग्रामीणों ने सुभाष की पत्नी को इस षडयंत्र में भागीदार होने के आरोप लगाते हुए पिटाई कर दी। उसे अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसने भी दम तोड़ दिया।

टॅग्स :फर्रुखाबादउत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथYogi Adityanath
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर