लाइव न्यूज़ :

फारुक अब्दुल्ला का BJP पर हमला, PM को बताया लोकतंत्र के लिए ‘खतरा’

By भाषा | Updated: February 14, 2019 02:26 IST

जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘ जब तक हमारे अपने दिल साफ नहीं होते हम उन्हें आसानी से नहीं हटा सकते। अगर मुल्क को बचाना चाहते है तो हमें पहले कुर्बानी देनी की जरूरत है... और ऐसा देश के लिए करो न कि कुर्सी के लिए।’’ 

Open in App

दक्षिणपंथ पर हमला करते हुए नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता फारुक अब्दुल्ला ने बुधवार को पूछा कि क्या भगवान राम केवल हिन्दुओं के भगवान हैं और इस बात पर बल दिया कि सभी धर्म के लोगों को देश में सम्मान के साथ जीने का समान अधिकार है।

अब्दुल्ला ने आप द्वारा आयोजित विपक्ष की महा रैली में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को आगामी लोकसभा चुनाव में शिकस्त दी जानी चाहिए क्योंकि वे लोकतंत्र और संवैधानिक मूल्यों के लिए ‘खतरा’ हैं।

जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘ जब तक हमारे अपने दिल साफ नहीं होते हम उन्हें आसानी से नहीं हटा सकते। अगर मुल्क को बचाना चाहते है तो हमें पहले कुर्बानी देनी की जरूरत है... और ऐसा देश के लिए करो न कि कुर्सी के लिए।’’ 

अब्दुल्ला ने कहा, ‘‘ आज हम धार्मिक आधार पर हिंदुओं और मुसलमानों के तौर पर बंटे हुए हैं। मैं हिन्दुओं से पूछना चाहता हूं कि क्या राम सिर्फ आपके राम हैं? यह पवित्र ग्रंथों में लिखा है कि राम पूरी दुनिया के भगवान हैं। वह सब के भगवान हैं। हमें अपनी लड़ाई भूलने की जरूरत है।’’ 

उन्होंने अफसोस जताया कि मुस्लिम समुदाय के लोगों को बताया जा रहा है कि क्या नहीं करना है या कहां नहीं जाना है और पूछा कि “क्या यह देश उनके आकाओं का देश है।” 

उन्होंने कहा कि इस देश में सभी धर्म के लोगों को जीने का समान अधिकार है। हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई -हम सभी भाई हैं। और भारत हर भारतीय के लिए है।’’  

टॅग्स :फारूक अब्दुल्लाजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष