लाइव न्यूज़ :

फारूक अब्दुल्ला ने केंद्र के न्योते पर पार्टी नेताओं के साथ चर्चा शुरू की

By भाषा | Updated: June 20, 2021 16:57 IST

Open in App

श्रीनगर, 20 जून नेशनल कांफ्रेंस (नेकां) के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने जम्मू कश्मीर की मुख्य धारा की राजनीतिक पार्टियों को केंद्र की ओर से मिले वार्ता के निमंत्रण को लेकर रविवार को पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ परामर्श प्रक्रिया शुरू कर दी।

पार्टी के एक नेता ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री अब्दुल्ला ने पार्टी महासचिव अली मोहम्मद सागर, कश्मीर के प्रांतीय अध्यक्ष नासिर असलम वानी समेत नेकां के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की। उन्होंने बताया कि चौधरी मोहम्मद रमजान, शेख मुस्तफा कमाल, मियां अल्ताफ, मुबारक गुल, सकीना इटू, खालिद नाजीब सुहरावर्दी और दो सांसदों-- मोहम्मद अकबर लोन एवं हसनैन मसूदी ने भी बैठक में हिस्सा लिया।

पार्टी नेता ने बताया कि अब्दुल्ला ने 24 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बैठक के लिए मिले निमंत्रण के मुद्दे पर चर्चा के लिए इन नेताओं को बुलाया है। उन्होंने कहा , ‘‘ परामर्श प्रक्रिया जारी है। पार्टी अध्यक्ष द्वारा पार्टी नेताओं के साथ चर्चा पूरी कर लेने के बाद गुपकार जन घोषणापत्र गठबंधन (पीएजीडी) की एक बैठक होगी जहां सदस्य दल इस मुद्दे पर चर्चा करेंगे एवं सामूहिक फैसला करेंगे। ’’

बैठक के बाद प्रांतीय अध्यक्ष वानी ने कहा, ‘‘ पार्टी अध्यक्ष ने वरिष्ठ नेताओं के साथ परामर्श प्रक्रिया शुरू की है और ये बैठकें कल भी जारी रहेंगी। आज कुछ वरिष्ठ नेताओं के साथ चर्चा की गयी, वह शाम में और कल सुबह कुछ और नेताओं के साथ बैठक करेंगे। मैं समझता हूं कि हम कल तक आपको स्पष्ट तस्वीर बता पायेंगे।’’

वैसे उन्होंने यह भी कहा कि नेकां ने इस मुद्दे पर किसी भी फैसले पर पहुंचने के लिए कोई ‘संगठित बैठक’ अबतक नहीं बुलायी है। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें नहीं पता कि गुपकार गठबंधन की बैठक होगी भी या नहीं और होगी तो कब , लेकिन यदि होती है तो ‘‘इस मुद्दे पर वहां पर चर्चा हो सकती है। ’’

प्रधानमंत्री के साथ 24 जून को जम्मू कश्मीर के सभी राजनीतिक दलों की बैठक इस केंद्रशासित प्रदेश में विधानसभा चुनाव कराने समेत केंद्र की राजनीतिक प्रक्रियाओं को मजबूत करने की पहल का हिस्सा है। जम्मू कश्मीर के 14 राजनीतिक दलों को यह न्योता भेजा गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

भारत अधिक खबरें

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया