लाइव न्यूज़ :

नरेन्द्र मोदी ने अभिनय में दिलीप कुमार, शाहरूख खान जैसे अभिनेताओं को पीछे छोड़ा : फारूक अब्दुल्ला

By भाषा | Updated: April 3, 2019 06:56 IST

Open in App

 नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक अच्छे ‘अभिनेता’ हैं और ‘अभिनय’ के मामले में उन्होंने कई स्थापित अभिनेताओं को पीछे छोड़ दिया है।

अब्दुल्ला ने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा नीत केंद्र सरकार सभी मोर्चे पर नाकाम रही है और अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए 14 फरवरी को पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद की स्थिति को ‘भुनाना’ चाहती है। उन्होंने कहा, ‘‘ मौजूदा सरकार सभी मोर्चों पर विफल रही है।

हालांकि, उन्होंने पुलवामा हमले के पीछे छुपकर बचने का रास्ता देख लिया है। छत्तीसगढ़ में जब सीआरपीएफ के जवान शहीद हुए तो मोदी वहां नहीं गए। छत्तीसगढ़ में सीआरपीएफ के जवानों की कुर्बानी उन्हें (मोदी को) प्रभावित नहीं करती। वह बेफिक्र रहते हैं।’’

अब्दुल्ला ने गंदेरबल में एक रैली में आरोप लगाया कि (पुलवामा हमले के)सीआरपीएफ के शहीद जवानों के शव दिल्ली लाए गए तो मोदी शूटिंग में मसरूफ थे। उन्होंने कहा, ‘‘मैंने ऐसा अभिनेता नहीं देखा है। अभिनय कला में मोदी ने दिलीप कुमार, राज कपूर और शाहरूख खान जैसे अभिनेताओं को पीछे छोड़ दिया है।’’ 

टॅग्स :फारूक अब्दुल्लानरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया