लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस की मार से जूझ रहे किसानों को 'ई-नाम' का सहारा, लॉकडाउन में घर बैठे फसल बेचने में मिली बड़ी मदद

By एसके गुप्ता | Updated: April 4, 2020 08:59 IST

कोरोना संक्रमण से किसानों को बचाने के लिए केंद्र ने 'ई-नाम प्लेटफार्म' को अधिक सशक्त बनाने पर काम शुरू कर दिया है. केंद्र के इस पोर्टल से महाराष्ट्र की पांच दर्जन मंडियों को जोड़ा गया है जिससे यह कोरोना के कारण अपनी फसल बेचने बाजार नहीं पहुंच पा रहे किसानों के मददगार के रूप में उभरा है.

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना संक्रमण से किसानों को बचाने के लिए केंद्र ने 'ई-नाम प्लेटफार्म' को अधिक सशक्त बनाने पर काम शुरूकोरोना के कारण अपनी फसल बेचने बाजार नहीं पहुंच पा रहे किसानों को इस ऐप से मिली बड़ी मदद

नई दिल्ली। कोरोना संक्रमण से किसानों को बचाने के लिए केंद्र ने 'ई-नाम प्लेटफार्म' को अधिक सशक्त बनाने पर काम शुरू कर दिया है. केंद्र के इस पोर्टल से महाराष्ट्र की पांच दर्जन मंडियों को जोड़ा गया है जिससे यह कोरोना के कारण अपनी फसल बेचने बाजार नहीं पहुंच पा रहे किसानों के मददगार के रूप में उभरा है. शुक्र वार को 11 मंडियों में इस प्लेटफार्म की सहायता से किसानों ने घर बैठे अपनी फसलें बेचीं.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा है कि केंद्रीय कृषि मंत्रालय की ओर से शुरू इलेक्ट्रॉनिक प्लेटफॉर्म राष्ट्रीय कृषि बाजार (ई-नाम) पर पहले से 585 मंडियां जुड़ी हुई हैं. इसमें देश के 16 राज्य और दो संघ शासित प्रदेश की मंडियां शामिल हैं. किसान ई-नाम एप मोबाइल पर डाउनलोड करके इसका लाभ उठा सकते हैं. लव अग्रवाल ने कहा कि कोरोना वायरस के संक्र मण के खतरे से बचने के लिहाज से यह सुविधा काफी अहम है. इसकी सहायता से इस समय किसान अपने खेतों के पास ही बेहतर कीमतों पर अपनी उपज बेच रहे हैं. इसके लिए अन्य राज्यों की 400 मंडियों को ई-नाम से जोड़ने पर काम चल रहा है.

किसान सीधे वेयर हाउसों या खेतों से फसल बेच पाएंगे

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि कोरोना वायारस से बचाव के लिए आयुष मंत्रालय की ओर से 'आरोग्य सेतु एप' गुरुवार को शुरू किया गया है. इसमें लोगों को बताया गया है कि वह कोरोना संक्र मण की जांच कैसे करें. कोरोना संक्र मण से बचाव के लिए अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता को कैसे बढाएं. कोरोना वायरस से बचाव और जागरूकता के लिए 24 घंटे में 30 लाख लोगों ने इसे डाउनलोड किया है.

टॅग्स :कोरोना वायरसमहाराष्ट्र में कोरोनामहाराष्ट्रकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी