लाइव न्यूज़ :

एमएसपी की कानूनी गारंटी मिलने तक किसानों को अपना आंदोलन जारी रखना चाहिए : जयंत चौधरी

By भाषा | Updated: November 20, 2021 19:56 IST

Open in App

मुजफ्फरनगर, 20 नवंबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा तीन कृषि कानूनों को रद्द करने की घोषणा के एक दिन बाद राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के प्रमुख जयंत चौधरी ने शनिवार को इसे किसानों की जीत बताया और किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की कानूनी गारंटी मिलने तक अपना विरोध जारी रखने का आग्रह किया।

चौधरी ने यह टिप्पणी चरथावल विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बघरा गांव में एक रैली में की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को घोषणा की थी कि केंद्र सरकार तीन कृषि कानूनों को निरस्त करेगी।

रालोद प्रमुख ने केंद्र के फैसले का स्वागत किया और इसे किसानों की जीत बताया।

उन्होंने कहा, "लेकिन किसानों का आंदोलन अभी खत्म नहीं हुआ है। उन्हें अपनी शेष मांगों को मनवाने लिए अपना विरोध जारी रखना चाहिये।''

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार पर हमला बोलते हुए चौधरी ने दावा किया कि सरकार अपने वादों को पूरा करने में विफल रही है।

उन्होंने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश सरकार विज्ञापनों पर पैसा खर्च कर रही है और विकास कार्य नहीं कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह