लाइव न्यूज़ :

दादरी में योगी से मिलने पहुंचे पल्ला गांव के किसान हिरासत में लिए गए

By भाषा | Updated: September 22, 2021 15:26 IST

Open in App

ग्रेटर नोएडा, 22 सितंबर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनपद गौतमबुद्ध नगर के दौरे के तहत दादरी में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे पल्ला गांव के किसान और किसान नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

किसान नेता अपनी विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री से मिलना चाह रहे थे। पुलिस ने पूर्व अनुमति न होने का हवाला देकर उन्हें मिलने से रोक दिया।

किसान नेता सुनील फौजी ने कहा है कि यह लोकतंत्र की हत्या है। उन्होंने कहा कि तानाशाह सरकार किसानों और युवाओं की आवाज सुनने को तैयार नहीं है। उन्होंने कहा कि यहां के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री से उनकी मुलाकात नहीं करवाई तथा मुख्यमंत्री के नाम दिए जाने वाला ज्ञापन भी अधिकारियों ने उन तक नहीं पहुंचाया।

मालूम हो कि यहां के कई किसान संगठन नोएडा, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के खिलाफ काफी दिनों से धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। किसान अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्राधिकरण के अधिकारियों से कई बार मुलाकात कर चुके हैं, लेकिन उन्हें कोई आश्वासन नहीं मिला है जिस कारण किसान नेता मुख्यमंत्री के सामने अपनी फरियाद लेकर जाना चाह रहे थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब