लाइव न्यूज़ :

पंजाब के पटियाला में किसानों ने ‘लव हॉस्टल’ की शूटिंग बाधित की

By भाषा | Updated: February 6, 2021 15:57 IST

Open in App

चंडीगढ़, छह किसान पंजाब के पटियाला जिले में तीन कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों ने अभिनेता बॉबी देओल की आगामी फिल्म ‘लव हॉस्टल’ की शूटिंग बाधित कर दी। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार पटियाला जिले में देवीगढ़ के समीप मेहोन गांव के एक मकान में शुक्रवार को शूटिंग के दौरान यह घटना घटी।

जुल्कान थाने के निरीक्षक हरमनप्रीत सिंह के अनुसार करीब 150-200 लोग वहां पहुंच गये और उन्होंने फिल्म की शूटिंग रूकवा दी।

प्रदर्शनकारी किसानों ने कहा कि वे शूटिंग नहीं होने देंगे क्योंकि अभिनेता के परिवार से किसी ने भी प्रदर्शनकारी किसानों के समर्थन में बयान नहीं दिया।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना के समय बॉबी देओल मौके पर मौजूद नहीं थे।

‘लव हॉस्टल’ अपराध पर आधारित एक फिल्म है और उसमें विक्रांत मैसे एवं सान्य मल्होत्रा भी हैं।

इससे पहले किसानों ने जाह्नवी कपूर की आगामी फिल्म ‘गुडलक जेरी’ की शूटिंग तीन बार रूकवायी थी। उन्होंने मांग की कि कपूर प्रदर्शनकारी किसानों के समर्थन में बयान दें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब