लाइव न्यूज़ :

किसानों ने संसद तक मार्च टाला, सोमवार को पेश होगा कृषि कानूनों को रद्द करने का विधेयक

By विशाल कुमार | Updated: November 27, 2021 15:33 IST

केंद्र सरकार द्वारा तीन कृषि कानूनों को वापस लेने की घोषणा के बाद किसानों के संगठन संयुक्त किसान मोर्चा की एक बैठक में यह फैसला लिया गया. इससे पहले दिन में केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने किसानों से धरना प्रदर्शन खत्म करने की अपील की थी.

Open in App
ठळक मुद्देसंसद मार्च में 60 ट्रैक्टर और 1,000 से अधिक लोग शामिल होंने वाले थे।सोमवार को संसद में पेश होगा कृषि कानूनों को रद्द करने का विधेयक।

नई दिल्ली: केंद्र सरकार द्वारा संसद में तीन कृषि कानूनों को रद्द करने का विधेयक लाने से दो दिन पहले किसानों ने अपना संसद चलो मार्च टाल दिया है।

एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, केंद्र सरकार द्वारा तीन कृषि कानूनों को वापस लेने की घोषणा के बाद किसानों के संगठन संयुक्त किसान मोर्चा की एक बैठक में यह फैसला लिया गया। इससे पहले दिन में केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने किसानों से धरना प्रदर्शन खत्म करने की अपील की थी।

पिछले हफ्ते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घोषणा की कि तीन कृषि कानूनों को वापस ले लिया जाएगा। किसान संघों ने जोर देकर कहा कि जब तक कानूनों को औपचारिक रूप से निरस्त नहीं किया जाता और अन्य मांगों को पूरा नहीं किया जाता, तब तक विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। न्यूनतम समर्थन मूल्य पर कानूनी गारंटी उनकी मांगों में से एक है।

किसान नेता राकेश टिकैत के अनुसार, किसानों ने पहले घोषणा की थी कि वे सोमवार को संसद तक मार्च करेंगे जिसमें 60 ट्रैक्टर और 1,000 से अधिक लोग शामिल होंगे।

तोमर ने कहा कि किसानों द्वारा उठाये गये मुद्दों को सुलझाने के लिये कमेटी गठित की जाएगी. कृषि मंत्री ने कहा कि इस कमेटी में किसान संगठनों के प्रतिनिधि शामिल होंगे।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फसल विविधीकरण, शून्य बजट खेती और न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) प्रणाली को और अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनाने के मुद्दों पर विचार-विमर्श करने के लिए एक समिति गठित करने की घोषणा की है।

भाजपा ने अपने लोकसभा सांसदों को सोमवार को कृषि कानूनों को निरस्त करने के लिए विधेयक पेश करने के दौरान संसद में उपस्थित रहने के लिए एक व्हिप जारी किया है।

टॅग्स :किसान आंदोलनFarmersनरेन्द्र सिंह तोमरमोदी सरकारसंसदParliament
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारतआखिर क्यों AAP सांसद राघव चड्ढा पर गाज?, पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले केजरीवाल ने राज्यसभा उपनेता पद से हटाया गया

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील