लाइव न्यूज़ :

किसान आंदोलन के समर्थन में अमेठी और बलिया में किसानों ने काला दिवस मनाया

By भाषा | Updated: May 26, 2021 19:43 IST

Open in App

अमेठी/बरेली, 26 मई तीन कृषि कानूनों के विरोध में छह माह से चल रहे किसान आंदोनलन के समर्थन में भारतीय किसान यूनियन भानु गुट ने बुधवार को अमेठी कलेक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन करते हुए काला दिवस मनाया ।

भारतीय किसान यूनियन भानू गुट के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने अमेठी कलेक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन किया और सरकार विरोधी नारे लगाए ।

इस अवसर पर भारतीय किसान यूनियन भानु के जिला अध्यक्ष शिव कुमार पांडे ने बताया कि आज का आयोजन तीनों किसान विरोधी कानून को वापस लेने की मांग को लेकर किसानों ने आज काला दिवस के रूप मे मनाया है ।

उन्होंने कहा कि हम सरकार से मांग करते हैं की तीनों किसान कानून वापस लिये जायें और किसानों के साथ न्याय हो।

उधर बलिया से मिली खबर के अनुसार किसान आंदोलन के छह महीने पूरे होने पर युवा चेतना के द्वारा बुधवार को काला दिवस मनाया गया। इस दौरान संगठन के कार्यकर्ताओं ने अर्ध नग्न होकर प्रदर्शन किया ।

समाजसेवी संस्था युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह व संगठन कार्यकर्ताओं ने इस मौके पर अर्द्धनग्न होकर प्रदर्शन किया । संगठन राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने किसान आंदोलन के छह महीने पूरे होने पर मोदी सरकार पर निशाना साधते हुये कहा कि अन्नदाता कहा जाने वाला भारत का किसान पिछले छह महीने से देश की राजधानी की सीमा पर बैठा हुआ है और मोदी सरकार सोई है। उन्होंने कहा कि किसान को देश में भगवान माना जाता है , परंतु मोदी सरकार का व्यवहार अत्यंत निंदनीय है। सरकार हठवादी रूख अख्तियार किये हुए है ।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को किसानों के साथ स्वयं बात करना चाहिए, किसानों के हितों का ध्यान केंद्र सरकार को रखना होगा नहीं तो आंदोलन और तेज होगा।

सिंह ने कहा कि भाजपा को किसानों की अनदेखी का खामियाजा भुगतना पड़ेगा तथा वर्ष 2022 में उत्तर प्रदेश के चुनाव नतीजों से मोदी सरकार को जनता का संदेश मिल जाएगा।

इस बीच प्रदेश के नोएडा में भी तीन नए कृषि कानूनों के विरोध में किसानों के धरने को 6 माह पूरे होने के विरोध में आज किसानों व श्रमिक संगठनों ने जगह-जगह काला दिवस मनाकर अपना विरोध प्रकट किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है