लाइव न्यूज़ :

अवैध रेत खनन के खिलाफ अभियान के दौरान गोलीबारी में किसान की मौत, वन विभाग के नौ कर्मचारियों पर मामला दर्ज

By भाषा | Updated: June 13, 2021 19:50 IST

Open in App

मुरैना (मध्य प्रदेश), 13 जून जिले के एक गांव में वन विभाग के कर्मचारियों द्वारा अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन के खिलाफ रविवार को चलाए गये अभियान के दौरान कथित रूप से हुई गोलीबारी में वहां से गुजर रहे एक किसान की मौत हो गई। इस मामले में वन विभाग के नौ कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी है।

उन्होंने कहा कि वन विभाग की टीम ने रेत माफियाओं को रोकने के लिये उनके वाहन के चक्के पर गोली चलायी थी, लेकिन इस दौरान अपनी भैंसों को चराकर घर आ रहा किसान बीच में आ गया और गोली लगने से उसकी मौत हो गई।

नगरा थाने के निरीक्षक रामपाल सिंह ने संवाददाताओं को बताया, ‘‘वन विभाग की टीम आज सुबह अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन में लिप्त लोगों को पकड़ने का प्रयास कर रही थी। इस दौरान वन विभाग की टीम ने गोली चलायी। इसी दौरान एक राहगीर किसान महावीर तोमर (55) की गोली लगने से मौत हो गई। वह अमोलपुर गांव का रहने वाला था।’’

उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की शिकायत पर नौ वन कर्मियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

सिंह ने बताया कि किसान की मौत के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने वन विभाग की टीम को घेर लिया, जिसके बाद टीम को अपने वाहन छोड़कर वहां से भागना पड़ा। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों ने वन विभाग के वाहन को तोड़ दिया और गोली चलाने वालों में शामिल लोगों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर चक्का जाम किया।

वहीं, अनुविभागीय अधिकारी (वन) श्रद्धा पाण्डेर ने बताया कि वन विभाग को मुखबिर से सूचना मिली थी कि नगरा में कुछ रेत माफिया अपने वाहन से अवैध रेत ले जा रहे हैं। सूचना पर वन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम सुबह करीब 5 बजे नगरा पहुंची। पुलिस की घेराबंदी देख रेत माफिया अलर्ट हो गए और वहां से भागने लगे। इस पर वन विभाग की टीम ने उक्त माफिया के वाहन का पीछा किया।

उन्होंने कहा कि रेत माफिया ग्राम अमोलपुर की ओर जाने लगा, जिस पर वन विभाग की टीम ने उसे रोकने के लिये उसके वाहन के चक्के पर गोली चलायी, लेकिन गोली सामने से आ रहे एक किसान को लगी जिससे उसकी मौत हो गई।

पाण्डेर ने बताया कि इस मौके का फायदा उठाकर अवैध रेत उत्खनन कर ला रहे लोग भाग गये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 89 लोग की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद ईरान में तेल रिफाइनरी पर हमला, तेहरान ने कुवैत और यूएई पर किया अटैक?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग