लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश : किसान दंपति ने पुलिस पर लूटपाट, मारपीट का लगाया आरोप , मंत्री ने दिए जांच के निर्देश

By भाषा | Updated: May 29, 2021 07:46 IST

Open in App
ठळक मुद्दे उत्तर प्रदेश के मथुरा में एक किसान दंपति ने दो पुलिसकर्मियों छह लाख लूटने और मारपीट करने का लगाया आरोपदुग्ध विकास एवं पशुपालन मंत्री ने दिए जांच के निर्देश

मथुरा, 28 मई उत्तर प्रदेश के मथुरा में एक किसान दंपति ने दो पुलिसकर्मियों पर छह लाख रुपए लूटने और मारपीट करने का आरोप लगाया है।

दुग्ध विकास एवं पशुपालन मंत्री ने पीड़ित की शिकायत के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मामले की जांच कराकर कड़ी कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए हैं।

जनपद के थाना शेरगढ़ के गांव जंघावली निवासी पप्पू उर्फ तैयब ने शुक्रवार को राज्य के पशुपालन एवं दुग्ध विकास मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी से घटना के संबंध में शिकायत की। शिकायत में उन्होंने कहा कि 20 मई को वह मोटरसाइकिल पर अपनी पत्नी हत्तो के साथ एक भूखंड की रजिस्ट्री कराने जा रहे थे।

उसी दौरान कौंकेरा गांव में दरोगा सोनू सिंह और सिपाही आजाद सिंह एक वाहन से उतरे और उनकी पत्नी के हाथ से बैग छीन लिया। बैग में छह लाख रुपए की नकदी थी। इसके बाद पुलिसकर्मी दोनों को थाने ले गए। गांव के अन्य लोगों के थाना पहुंचने पर दोनों को छोड़ दिया गया लेकिन पुलिसकर्मियों ने रकम वापस नहीं की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

टॅग्स :उत्तर प्रदेश समाचारउत्तर प्रदेशक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह