लाइव न्यूज़ :

फरीदाबाद लोकसभा सीटः 2014 की मोदी लहर में बड़े अंतर से जीते थे बीजेपी के कृष्णपाल गुर्जर, इस बार कड़ी चुनौती!

By आदित्य द्विवेदी | Updated: April 18, 2019 11:27 IST

फरीदाबाद लोकसभा सीट के लिए सभी प्रमुख पार्टियों ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। बीजेपी और कांग्रेस ने गुर्जर प्रत्याशी उतारे हैं वहीं बसपा ने जाट प्रत्याशी पर दांव लगाया है। जानें इस सीट का पूरा राजनीतिक समीकरण...

Open in App

राजधानी दिल्ली से सटे हरियाणा की फरीदाबाद लोकसभा सीट पर इस बार मुकाबला कांटे का है। 2014 की मोदी लहर में इस सीट पर बीजेपी के कृष्णपाल गुर्जर ने बड़े अंतर से जीत दर्ज की थी। बीजेपी ने एकबार फिर उन्हीं पर भरोसा जताया है। कांग्रेस से ललित नागर और बसपा से मनधीर मान उम्मीदवार हैं। गुरुवार को इनेलो ने भी महेंद्र सिंह चौहान के रूप में अपने प्रत्याशी की घोषणा कर दी। अब केवल जजपा-आप गठबंधन के उम्मीदवार की घोषणा होना बाकी है। 

फरीदाबाद लोकसभा सीटः 2014 के नतीजे

2014 लोकसभा चुनाव की मोदी लहर में फरीदाबाद लोकसभा सीट से बीजेपी के कृष्णपाल गुर्जर जीते थे। उन्होंने फरीदाबाद से तीन बार और मेरठ से एकबार सांसद रहे कांग्रेस के कद्दावर नेता अवतार सिंह भड़ाना को 4,66,873 वोट से हराया था। बीजेपी को कुल मतदान का 57.7 प्रतिशत और कांग्रेस को 16.5 प्रतिशत वोट मिले। तीसरे नंबर पर आम आदमी पार्टी के आर के आनंद थे।

फरीदाबाद लोकसभा सीटः कुछ जरूरी बातें

- फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र में 9 विधानसभा सीटें हैंः- हाथिन, होडल, पलवल, पृथला, फरीदाबाद एनआईटी, बडकल, बल्लबगढ़, फरीदाबाद और तिगांव।

- इनमें से तीन-तीन सीट पर कांग्रेस और बीजेपी का कब्जा है, जबकि दो सीटें INLD के खाते में है और पृथला से बीएसपी के टेक चंद शर्मा विधायक हैं।

- 2014 के आंकड़ों के मुताबिक फरीदाबाद में कुल 11,03,046 मतदाता हैं। इसमें करीब 6 लाख पुरुष और लगभग 5 लाख महिला मतदाता हैं।

टॅग्स :लोकसभा चुनावफरीदाबादहरियाना लोकसभा चुनाव 2019मनोहर लाल खट्टर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतभारतीय कार्बन बाजार पोर्टल हुआ लॉन्च: 'प्रकृति 2026' कार्यक्रम के दौरान केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल, राज्य मंत्री श्रीपद नाइक और अन्य गणमान्यजन रहे मौजूद

भारतकेंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने 'हिंद दी चादर मैराथन' को दिखाई हरी झंडी, 61 हजार युवाओं ने लिया भाग

भारतक्या है ‘कर्तव्य भवन’?, 6 अगस्त को पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन, एक ही जगह शास्त्री, कृषि, निर्माण और उद्योग भवन में स्थित कई मंत्रालय होंगे शिफ्ट

भारतLok Sabha polls: एनडीए को अगले आम चुनाव में 400 सीट?, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा-विपक्ष की सीट कम होंगी, सामाजिक न्याय देने वाला बजट

भारतDelhi Election Results 2025 Updates: आपको यमुना मईया का श्राप लगा?, यमुना प्रदूषण पर ‘आप’ के बयान पर हुआ हंगामा, हरियाणवी मूल के 10 प्रत्याशी में से 4 जीते, यहां देखें आंकड़े

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम