लाइव न्यूज़ :

रजनीकांत के जन्मदिन पर प्रशंसकों और नेताओं ने उन्हें दी शुभकामनाएं

By भाषा | Updated: December 12, 2020 15:56 IST

Open in App

चेन्नई, 12 दिसंबर मशहूर अभिनेता रजनीकांत शनिवार को 70 वर्ष के हो गए, इस अवसर पर बड़ी संख्या में प्रशंसक उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देने उनके आवास के बाहर इकट्ठा हुए।

प्रधानमंत्री और कई नेताओं ने रजनीकांत को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।

अभिनेता के आवास के बाहर इकट्ठा हुए प्रशंसकों में से कई ने टी शर्ट पहनी हुई थी जिस पर रजनीकांत की तस्वीर बनी हुई थी और ‘‘ अभी नहीं तो कभी नहीं’’ जैसे उनके राजनीतिक विचार लिखे हुए थे।

रजनीकांत ने अगले वर्ष की शुरूआत में अपनी राजनीतिक पार्टी बनाने की घोषणा हाल ही में की है। उनके राजनीति में आने के कयास यूं तो कई वर्ष से लग रहे थे लेकिन अब उन्होंने इसकी बाकायदा घोषणा कर दी है।

प्रशंसकों ने अपने अभिनेता के जन्मदिन पर केक काटा और ‘दीर्घायु हों’ के नारे लगाए, साथ ही कई स्थानों पर उन्होंने मिठाइयां भी बांटी। हालांकि प्रशंसकों को उस वक्त निराशा हाथ लगी जब वे रजनीकांत से मिलने की आस में उनके आवास पर पहुंचे और उन्हें बताया गया कि वह घर पर नहीं हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रजनीकांत को जन्मदिन की बधाई दी।

मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘प्रिय रजनीकांत जी, जन्मदिन की शुभकामनाएं। आपके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।’’

मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी ने ट्वीट करके रजनीकांत को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनकी अच्छी सेहत की कामना की।

द्रमुक प्रमुख एम के स्टालिन ने भी रजनीकांत को फोन करने उन्हें शुभकामनाएं दीं। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और तमिलनाडु प्रभारी सीटी रवि भी रजनीकांत को शुभकामनाएं देने वाले नेताओं में शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम