लाइव न्यूज़ :

ज्योतिषी दारूवाला का निधनः पीएम मोदी का हाथ देखने का कर चुके थे दावा, कहा था हाथ में लकीरें नहीं पर्वत हैं, भविष्य है बहुत उज्ज्वल

By रामदीप मिश्रा | Updated: May 29, 2020 20:51 IST

Famous astrologer Bejan Daruwalla Passes Away: बेजान दारूवाला भगवान गणेश के भक्त थे और कई बड़ी भविष्यवाणियां कर चुके थे। हाल ही में उन्होंने कोरोना वायरस को लेकर भी भविष्यवाणी की थी और कहा था कि कोरोना वायरस के कारण अब एक कठिन समय होने वाला है।

Open in App
ठळक मुद्देगुजरात के अहमदाबाद में जाने-माने ज्योतिषी बेजान दारूवाला का शुक्रवार (29 मई) को निधन हो गया है।बेजान दारूवाला ने दावा किया था कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हाथ देखा है और उनका भविष्य बहुत उज्ज्वल है। 

अहमदाबादः गुजरात के अहमदाबाद में जाने-माने ज्योतिषी बेजान दारूवाला का शुक्रवार (29 मई) को निधन हो गया है। वह 89 साल के थे। उनके बारे में कहा जाता है कि उनकी कई भविष्यवाणियां सच हुई हैं, जिसके चलते वह अक्सर सुर्खियों में रहते थे। बेजान दारूवाला ने दावा किया था कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हाथ देखा है और उनका भविष्य बहुत उज्ज्वल है। 

बेजान दारुवाला ने साल 2015 में मध्य प्रदेश के इंदौर में एक कार्यक्रम के दौरान दावा किया था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी उनको अपना हाथ दिखा चुके हैं। इस बीच उन्होंने एक फोटो भी शेयर की थी, जिसमें वह नरेंद्र मोदी का हाथ देख रहे हैं। हालांकि फोटो काफी पुरानी थी। पीएम मोदी साफ तौर पर हाथ दिखाते हुए देखे जा सकते हैं। लेकिन, इस तस्वीर की सत्यता की पुष्टि लोकमत नहीं करता है।

 

'बीजेपी के मुकाबले मोदी बहुत ताकतवर'

बेजान दारूवाला ने पीएम मोदी का हाथ देखकर कहा था कि उनका भविष्य काफी उज्जवल है। मोदी के हाथ में लकीरें नहीं, पर्वत हैं जो उन्हें ताकतवर बनाते हैं। इसके अलावा उन्होंने दावा किया था कि नरेंद्र मोदी बहुत ताकतवर हैं, लेकिन उनकी पार्टी उनके मुकाबले कमजोर है। इसको लेकर आने वाले समय में मोदी को तकलीफ आएगी।

बेजान दारूवाला भगवान गणेश के भक्त थे और कई बड़ी भविष्यवाणियां कर चुके थे। हाल ही में उन्होंने कोरोना वायरस को लेकर भी भविष्यवाणी की थी और कहा था कि कोरोना वायरस के कारण अब एक कठिन समय होने वाला है।

बेजान दारूवाला की बॉडी में ऑक्सीजन की कमी के कारण हुई मौत

आपको बता दें, बेजान दारूवाला पिछले हफ्ते सांस लेने में कठिनाई की शिकायत आई थी, जिसके बाद अहमदाबाद के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि दारूवाला का कोरोनो वायरस का टेस्ट पॉजिटिव आया था। हालांकि उनके बेटे नास्तुर ने इस बात से इनकार किया। उन्होंने बताया कि उनके पिता निमोनिया और फेफड़ों के संक्रमण से पीड़ित थे और बॉडी में ऑक्सीजन की कमी के कारण उनकी मौत हुई है।

टॅग्स :ज्योतिष शास्त्रनरेंद्र मोदीगुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों को शुरु होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण