लाइव न्यूज़ :

मथुरा में फर्जी शिक्षक भर्ती का भंडाफोड़, नौ फर्जी शिक्षक सहित 16 लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: June 20, 2018 05:18 IST

सरकारी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बीएसए कार्यालय के लिपिकों और कम्प्यूटर आपरेटरों ने मिलकर एक-एक फर्जी नियुक्ति के एवज में 10 से 15 लाख रुपए तक वसूले। इसके लिए वे खुद ही जरूरी कागजात तैयार कर लेते थे।

Open in App

मथुरा, 20 जून: उत्तर प्रदेश के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने मथुरा में फर्जी तरीके से शिक्षकों की भर्ती कराने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इसमें बीएसए कार्यालय में तैनात मास्टर माइंड क्लर्क और कम्प्यूटर ऑपरेटरों सहित कुल 16 लिपिकों-शिक्षकों-दलालों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में एसटीएफ ने देर रात थाना कोतवाली में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।

सरकारी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बीएसए कार्यालय के लिपिकों और कम्प्यूटर आपरेटरों ने मिलकर एक-एक फर्जी नियुक्ति के एवज में 10 से 15 लाख रुपए तक वसूले। इसके लिए वे खुद ही जरूरी कागजात तैयार कर लेते थे। एसटीएफ ने आगे की जाँच के लिए मथुरा का बीएसए कार्यालय सील कर दिया है।

एसटीएफ ने प्रारंभिक जाँच के दौरान पकड़े गए लोगों से चार लाख रुपए नकद, पाँच मोबाइल फोन, एक कम्प्यूटर एवं फर्जी रूप से तैयार किए गए तमाम कागजात बरामद किए हैं। इस फर्जीवाड़े का सरगना बीएसए कार्यालय में शिक्षकों की भर्ती एवं अन्य मामले देख रहा लिपिक महेश शर्मा है।

कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर शिवप्रताप सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया, "गिरफ्तार किए गए लोगों में फर्जीवाड़े का मास्टरमाइंड महेश शर्मा, उसके साथी कर्मचारी मोहित भारद्वाज, राधाकृष्ण, दलाल शिक्षक चेतन, सुभाष, रवेंद्र, पुष्पेंद्र व शिक्षकगण मनीष कुमार शर्मा, देवेंद्र सिकरवार, विंदेश कुमार, दीपकरन, मनोज कुमार वर्मा, तेजवीर सिंह आर्य, योगेंद्र कुमार, भूपेंद्र सिंह आदि हैं।" 

इन शिक्षकों ने भर्ती के लिए तय समय के अंतराल में ही काम संभाल लिया था और पिछले छह माह से बराबर वेतन भी पा रहे थे। इन सभी की नियुक्ति प्रदेश स्तर की करीब 12 हजार नियुक्तियों के सापेक्ष मथुरा में बीएसए कार्यालय स्तर से की गईं 257 भर्तियों में की गई थीं।

एसटीएफ सूत्रों के अनुसार प्रदेश के अन्य जिलों में भी ऐसे फर्जीवाड़े को देखते हुए डीजीपी ओपी सिंह ने एसआईटी गठन करने के निर्देश दिए हैं। मथुरा के इस मामले का खुलासा इस संबंध मे मिली शिकायत की पड़ताल से हुआ। अभी तक की जाँच में कुल 107 पदों पर फर्जी तरीके से अपात्र अभ्यर्थियों की नियुक्ति किए जाने का खुलासा हुआ है।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशuttar pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे