लाइव न्यूज़ :

78 घंटे में फड़नवीस सरकार संकट में, अजित पवार ने दिया झटका

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 26, 2019 15:45 IST

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) में बगावत कर बीजेपी का समर्थन करने वाले अजित पवार ने मंगलवार को उप-मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा देवेंद्र फड़नवीस को सौंपा है। 

Open in App
ठळक मुद्देअब भाजपा-एनसीपी सरकार पर संकट हो गई है। बताया जा रहा है कि मंगलवार को अजित पवार ने शरद पवार से भी मुलाकात की थी।मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस दौरान शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले, एनसीपी विधायक दल के नेता जयंत पाटिल मौजूद थे।

महाराष्ट्र में राजनीति चरम पर है। 78 घंटे में ही सीएम देवेंद्र फड़नवीस सरकार संकट में आ गई है। 23 नवंबर को देवेंद्र फड़नवीस और राकांपा के अजित पवार ने शपथ ली थी।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) में बगावत कर बीजेपी का समर्थन करने वाले अजित पवार ने मंगलवार को उप-मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा देवेंद्र फड़नवीस को सौंपा है। 

अब भाजपा-एनसीपी सरकार पर संकट हो गई है। बताया जा रहा है कि मंगलवार को अजित पवार ने शरद पवार से भी मुलाकात की थी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस दौरान शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले, एनसीपी विधायक दल के नेता जयंत पाटिल मौजूद थे। बैठक में अजित पवार से कहा गया कि वापस आ जाएं। उनसे कहा गया कि इस्तीफा दे दें या कल विधानसभा की बैठक से बाहर रहें। सूत्रों ने बताया कि अगर अजित पवार ऐसा नहीं करते हैं तो एनसीपी के पास आप्शन बी तैयार है।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के बागी नेता अजित पवार ने 23 नवंबर की सुबह को बीजेपी को समर्थन देने का एलान किया था। इसके बाद उन्होंने उप-मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। राज्यपाल ने देवेंद्र फड़नवीस को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई थी। राज्यपाल के फैसले को कांग्रेस-एनसीपी-शिवसेना ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी। सुप्रीम कोर्ट ने कल तक फ्लोर टेस्ट कराए जाने का आदेश दिया। इस बीच अजित पवार ने पद से इस्तीफा दे दिया है।

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)देवेंद्र फड़नवीसअजित पवार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्टनशे के कारोबार पर प्रहार की दिशा में बड़ा कदम 

भारतमहाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस ने रेमंड के पूर्व चेयरमैन विजयपत सिंघानिया को दी श्रद्धांजलि, गहरी संवेदना के साथ कही ये बात

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप