लाइव न्यूज़ :

बलिया में कार्बाइन समेत असलहों की फैक्टरी पकड़ी, दो तस्कर गिरफ्तार

By भाषा | Updated: March 22, 2021 16:50 IST

Open in App

बलिया (उत्तर प्रदेश), 22 मार्च जिला पुलिस और स्वाट टीम ने बिहार सीमा पर स्थित बैरिया थाना क्षेत्र के नौरंगा ग्राम में रविवार की रात छापेमारी कर असलहा बनाने की अवैध फैक्टरी पकड़ी और दो असलहा तस्करों को गिरफ्तार किया। टीम ने कार्बाइन समेत कई असलहा और कारतूस बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, बैरिया थाना पुलिस और स्वाट टीम ने छापेमारी कर असलहा बनाने की फैक्टरी पकड़ी तथा दो असलहा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से एक कार्बाइन, 30 जिंदा कारतूस 9 एमएम, एक देशी तमंचा 315 बोर व दो फर्जी शस्त्र लाइसेंस बरामद किया।

इस समय उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की प्रक्रिया चल रही है और ऐसे में अवैध असलहों के जरिये चुनाव को प्रभावित करने का खतरा बना रहता है।

बलिया के पुलिस अधीक्षक डॉ विपिन ताडा ने सोमवार को बताया कि प्राप्त सूचना के आधार पर बैरिया पुलिस व स्वाट टीम ने बिहार सीमा पर स्थित बैरिया थाना क्षेत्र के नौरंगा ग्राम के कटिया बाबा के मंदिर के पास रविवार की रात छापेमारी की। इस दौरान कार्बाइन बिक्री करने के लिए खरीददार की प्रतीक्षा कर रहे नौरंगा ग्राम निवासी अमरेंद्र ठाकुर को गिरफ्तार कर उसके पास से पुलिस ने कार्बाइन बरामद किया।

उन्‍होंने बताया कि अमरेंद्र की निशानदेही पर पुलिस टीम ने उसके घर के पीछे टॉवर स्थल पर छापेमारी की, जिसमें असलहा बनाने की फैक्टरी का भंडाफोड़ हुआ। पुलिस ने छापेमारी के दौरान असलहा तस्कर अमरेंद्र ठाकुर के अलावा राजू शर्मा को भी गिरफ्तार कर लिया। दोनों के कब्‍जे से एक अदद कारबाइन , 30 जिंदा कारतूस 9 एमएम , एक देशी तमंचा 315 बोर , असलहा बनाने की फैक्टी, दो फर्जी शस्त्र लाइसेंस बरामद किये गये हैं।

पुलिस ने बैरिया थाने में चार आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर अमरेंद्र और राजू शर्मा को स्थानीय अदालत में पेश किया जिसने उन्हें सोमवार को जेल भेज दिया। जबकि इस धंधे में लिप्त अमरेंद्र के पिता सुरेंद्र ठाकुर और चाचा विनोद ठाकुर फरार हैं, पुलिस उन्हें तलाश रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर