लाइव न्यूज़ :

FACT: दिल्ली के 43 विधायक के खिलाफ हैं आपराधिक मामले दर्ज, 26 ने बेदाग छवि वाले निकटतम प्रत्याशी को हराकर हासिल की कुर्सी

By भाषा | Updated: March 25, 2020 21:48 IST

रिपोर्ट के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी की विधानसभा में कुल 52 करोड़पति चुनकर आए हैं जिनमें से 15 गैर करोड़पति प्रत्याशी को हराकर विधानसभा पहुंचे।

Open in App

दिल्ली विधानसभा के लिए हाल में हुए चुनाव में 43 विधायक ऐसे चुनकर आए हैं जिनके खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें से भी 26 विधायक ऐसे हैं जिन्होंने बेदाग छवि वाले अपने निकटतम प्रत्याशी को हराया है। यह जानकारी एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर)और डेल्ही इलेक्शन वाच ने बुधवार को दी।

बुधवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी की विधानसभा में कुल 52 करोड़पति चुनकर आए हैं जिनमें से 15 गैर करोड़पति प्रत्याशी को हराकर विधानसभा पहुंचे। एडीआर की रिपोर्ट के मुताबिक साफ-सुथरी छवि वाले प्रत्याशियों को हराकर विधानसभा पहुंचे 26 विधायकों में नौ ऐसे हैं जिन्होंने 20 प्रतिशत से अधिक अंतर से जीत दर्ज की।

आम आदमी पार्टी (आप) के बुराड़ी से विधायक संजीव झा ने नामांकन के साथ दाखिल हलफनामें में उ्नाके खिलाफ कई आपाराधिक मामले दर्ज होने की जानकारी दी। वह इस चुनाव में सबसे अधिक मतों 36.67 प्रतिशत के अंतर से जीत दर्ज की। चुनाव सुधार के लिए कार्य करने वाले गैर सरकारी संगठन एडीआर के मुताबिक केवल आठ विधायक हैं जो साफ-सुथरी छवि के हैं और उन्होंने उन प्रत्याशियों को हराया, जिनके खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक 43 विधायकों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें से 37 विधायकों के खिलाफ दुष्कर्म, हत्या की कोशिश, महिलाओं के खिलाफ अपराध जैसे गंभीर मामले शामिल हैं। एडीआर के मुताबिक गंभीर अपराध के मामलों में नामजद 37 विधायकों में 13 विधायक महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामलों में आरोपी हैं।

महिलाओं के खिलाफ अपराधों में नामजद 13 विधायकों में एक विधायक के खिलाफ दुष्कर्म का ममाला दर्ज है। रिपोर्ट के मुताबिक पिछली विधानसभा में 24 विधायकों ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज होने की घोषणा की थी। एडीआर के मुताबिक 52 करोड़पति विधायकों में 15 ने गैर करोड़पति प्रत्याशी को हराया था, जबकि छह करोड़पति विधायक ऐसे हैं जिन्होंने ने 20 प्रतिशत से अधिक मतों के अंतर से अपने निकटतम प्रत्याशी को हराया था। एडीआर के विश्लेषण के मुताबिक 11 गैर करोड़पति ने अपने निकटतम करोड़पति प्रत्याशी को हराया है जिनमें से चार को 20 प्रतिशत से अधिक मतों के अंतर से जीत दर्ज की।।

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020दिल्लीआम आदमी पार्टीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?