लाइव न्यूज़ :

Fact Check: 2024 लोकसभा चुनाव में वोट न देने पर खाते से कटेंगे पैसे?, सरकार ने इस दावे पर दिया ये जवाब

By अनुराग आनंद | Updated: November 24, 2020 10:05 IST

अखबार ने चुनाव आयोग के नाम से दावा करते हुए कहा है कि 2024 लोकसभा चुनाव में वोट नहीं देने पर अकाउंट से पैसे काटे जाएंगे। 

Open in App
ठळक मुद्देयह कटिंग किस अखबार का है, यह देखने से साफ-साफ पता नहीं लग रहा है।नरेंद्र मोदी सरकार ने सोशल मीडिया पर साझा हो रहे इस दावे के बारे में ट्वीट कर जानकारी दी है।

नई दिल्ली: इन दिनों सोशल मीडिया पर एक खबर तेजी से वायरल हो रहा है। इस खबर को साझा कर यह दावा किया जा रहा है कि 2024 लोकसभा चुनाव में जो मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग नहीं करेंगे, उनके खाते से पैसा काटा जाएगा।

सोशल मीडिया पर एक अखबार की कटिंग के साथ किए जा रहे इस दावे को लेकर तरह-तरह की बातें हो रही है। 

ऐसे में लोकमत ने जब इस खबर की सच्चाई को जानना चाहा, तो इस खबर की हर सच्चाई लोगों के सामने आ गई। आइए जानते हैं कि सोशल मीडिया पर किए गए इस दावे की सच्चाई क्या है?

क्या है पूरा मामला?

बता दें कि एक अखबार की कटिंग सोशल मीडिया पर साझा किया जा रहा है। यह कटिंग किस अखबार का है, यह देखने से साफ-साफ पता नहीं लग रहा है। लेकिन, अखबार ने चुनाव आयोग के नाम से दावा करते हुए कहा है कि 2024 लोकसभा चुनाव में वोट नहीं देने पर अकाउंट से पैसे काटे जाएंगे। 

खबर में लिखा गया है कि वोट नहीं दने पर बैंक अकाउंट से 350 रुपये काटे जाएंगे। खबर में यह भी दावा किया जा रहा है कि चुनाव आयोग ने सभी बैंकों को अमल करने के लिए कहा है। यह भी लिखा है कि वोटर कोर्ट नहीं जा पाए इसलिए अयोग ने कोर्ट से पहले ही आदेश ले लिए हैं।

जानें की खबर की सच्चाई क्या है?

नरेंद्र मोदी सरकार ने सोशल मीडिया पर साझा हो रहे इस दावे के बारे में ट्वीट कर जानकारी दी है। अखबार की कटिंग को साझा करते हुए प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो ने ट्वीट किया है कि अखबार में छपी खबर फर्जी है।

इसके साथ ही सरकार व आयोग की तरफ से पीआईबी ने कहा कि इलेक्शन कमीशन (चुनाव आयोग)  ने भी वोट नहीं देने पर 350 रुपये बैंक अकाउंट से काटने का दावा नहीं किया है। इस तरह साफ है कि यह खबर फेक है।

टॅग्स :फैक्ट चेकचुनाव आयोगसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो