लाइव न्यूज़ :

Fact ChecK: राजस्थान में पटाखों पर बैन लगाने के बाद सीएम अशोक गहलोत ने खुद जलाए पटाखे?, ये है सच्चाई

By अनुराग आनंद | Updated: November 18, 2020 16:22 IST

इस तस्वीर को साझा कर लोग दावा कर रहे हैं कि दूसरों के लिए पटाखों पर बैन लगाने वाले अशोक गहलोत खुद के परिवार के साथ पटाखा छोड़ रहे हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देएक अन्य यूजर ने लिखा है कि ये देखो हिन्दुओं राजस्थान में पटाखे जलाने पर बैन लगाने वाले खुद अपने परिवार के साथ पटाखे जला रहे हैं।आपको बता दें कि यह तस्वीर इस साल का नहीं है। इस तस्वीर के बारे में सर्च करने पर अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत की एक तस्वीर हमें देखने को मिली।

नई दिल्ली: दिवाली के मौके पर बढ़ते प्रदूषण की वजह से राजस्थान में अशोक गहलोत सरकार ने पटाखों पर बैन लगा दिया था। लेकिन, दिवाली के ठीक बाद सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल होने लगा है।

इस तस्वीर को साझा कर लोग दावा कर रहे हैं कि दूसरों के लिए पटाखों पर बैन लगाने वाले अशोक गहलोत खुद के परिवार के साथ पटाखा छोड़ रहे हैं। 

रत्नेश सिंह नाम के एक फेसबुक यूजर ने इस फोटो को साझा करते हुए लिखा कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी ने अपने राज्य में पटाखा छोड़ने को अपराध बनाया और कई बच्चों को गिरफ्तार किया गया उनके पिता ने भारी-भरकम जुर्माना देकर अपने बच्चों को पुलिस स्टेशन से वापस घर लाए और खुद वे अपने परिवार के संग मुख्यमंत्री आवास में ऑक्सीजन छोड़ने वाला पटाखा जलाकर दिवाली मना रहे हैं।

एक अन्य यूजर ने लिखा है कि ये देखो हिन्दुओं राजस्थान में पटाखे जलाने पर बैन लगाने वाले खुद अपने परिवार के साथ पटाखे जला रहे हैं। 

जानें वायरल तस्वीर की सच्चाई

आपको बता दें कि यह तस्वीर इस साल का नहीं है। इस तस्वीर के बारे में सर्च करने पर अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत की एक तस्वीर हमें देखने को मिली। यह पोस्ट पिछले साल की है। अक्टूबर 2019 में इस पोस्ट में दिवाली के अवसर की कई और तस्वीरें साझा की थीं। 

तस्वीर शेयर करते हुए वैभव ने लिखा कि दीपावली के मौके पर सपरिवार मां लभ्मी री पूजा अर्चना की। इस तरह साफ हो गया कि यह तस्वीर इस साल की नहीं है। पिछले साल दिवाली के बाद की है।

इस तरह साफ है कि सोशल मीडिया पर इस फोटो को साझा कर किया जा रहा दावा पूरी तरह से गलत है। 

टॅग्स :अशोक गहलोतफैक्ट चेकदिवालीराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

क्राइम अलर्टमुझे तुम्हारे साथ नहीं रहना, मुझे छोड़ दो?, पत्नी गीता चौधरी नहीं मानी?, पहले भी 2 बार मारने का किया प्रयास, 4 ने मिलकर गला घोंटा और पंखे से लटकाया

भारतDelhi: राजस्थान से आ रही बस करोल बाग में पलटी, 25 यात्री घायल; 2 की हालत नाजुक

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत