लाइव न्यूज़ :

फेसबुक प्यार में पड़कर सेना के जवान ने लीक की गोपनीय रिपोर्ट, आईएसआई को मुहैया करा रहा था

By एस पी सिन्हा | Updated: October 23, 2019 16:40 IST

दानापुर से एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जिसमें आईएसआई की महिला एजेंट के फेसबुक प्यार के चक्कर में फंसकर आर्मी के एक जवान ने गोपनीय रिपोर्ट लीक कर दी। सेना ने उस आरोपी जवान के खिलाफ कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी बैठा दी है।

Open in App
ठळक मुद्देआरोपी जवान को तत्काल सब-एरिया मुख्यालय से हटा दिया गया है। आर्मी इंटेलिजेंस ब्यूरो ने उससे पूछताछ भी की है।सैनिक द्वारा आइएसआइ एजेंट के संपर्क में आकर सेना की गोपनीय रिपोर्ट पाकिस्तान के लिए लीक करने का मामला प्रकाश में आया है।

सेना की गोपनीय बातें पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई को मुहैया कराये जाने की बातें सामने आई हैं। इसमें घर का भेदिया ही शामिल है।

दानापुर से एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जिसमें आईएसआई की महिला एजेंट के फेसबुक प्यार के चक्कर में फंसकर आर्मी के एक जवान ने गोपनीय रिपोर्ट लीक कर दी। सेना ने उस आरोपी जवान के खिलाफ कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी बैठा दी है।

आरोपी जवान को तत्काल सब-एरिया मुख्यालय से हटा दिया गया है। आर्मी इंटेलिजेंस ब्यूरो ने उससे पूछताछ भी की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बिहार और झारखंड सब एरिया मुख्यालय (दानापुर) में तैनात एक सैनिक द्वारा आइएसआइ एजेंट के संपर्क में आकर सेना की गोपनीय रिपोर्ट पाकिस्तान के लिए लीक करने का मामला प्रकाश में आया है।

आर्मी इंटेलिजेंस यूनिट ने सैनिक से पूछताछ भी की है। सूत्रों के मुताबिक सब एरिया मुख्यालय में डिप्टी जेसीओ के रनर पद पर तैनात सुरजीत सिंह का फेसबुक के माध्यम से झारखंड की एक महिला से संपर्क हुआ था. वह महिला आईएसआई की एजेंट थी। जांच के दौरान सुरजीत सिंह के मोबाइल को खंगाला गया तब कॉल डिटेल में महिला से लगातार बातचीत का रिकॉर्ड मिला।

 इसके बाद सेना के अधिकारियों ने उसे मुख्यालय से हटा दिया. हालांकि, इस मामले में अधिकारी कुछ भी बोलने से इनकार कर रहे हैं, लेकिन खबर है कि इस मामले में मिलिट्री इंटेलिजेंस ब्यूरो को भी इसकी जांच के लिए कहा गया है। सूत्रों की मानें तो उस महिला की भी खोजबीन की जा रही है जो ये सूचनाएं ले रही थी।

टॅग्स :भारतीय सेनापाकिस्तानबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी