लाइव न्यूज़ :

फेसबुक मामला: दिल्ली विधानसभा की समिति ने फेसबुक अधिकारियों को किया तलब

By भाषा | Updated: September 12, 2020 16:24 IST

फेसबुक ने पिछले महीने कहा था कि उसका सोशल मीडिया मंच ऐसे द्वेषपूर्ण बयानों और सामग्रियों का निषेध करता है जो हिंसा को भड़काती हैं और बिना राजनीतिक जुड़ाव देखे ऐसी नीतिया वैश्विक स्तर पर लागू की जाती हैं।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली विधानसभा की शांति और सद्भाव समिति द्वारा यह सम्मन हाल में वॉल स्ट्रीट जर्नल की उस खबर के प्रकाशन के बाद जारी किया गया है। कथित रूप से फेसबुक पर हिंसा भड़काने वाली सामग्री पोस्ट किए जाने के मामले में कदम नहीं उठाए जाने को लेकर मिली शिकायतों के बाद समिति ने यह फैसला किया। दिल्ली विधानसभा के उप सचिव ने 10 सितंबर को भेजे गए एक नोटिस में कहा है कि हम आपको दिल्ली विधानसभा में अपने समक्ष 15 सितंबर को प्रस्तुत होने के लिए तलब करते हैं।

नयी दिल्लीदिल्ली विधानसभा की एक समिति ने 15 सितंबर को फेसबुक इंडिया के उपाध्यक्ष और प्रबंध निदेशक अजीत मोहन को अपने समक्ष पेश होने के लिये तलब किया है। सोशल मीडिया मंच द्वारा देश में द्वेषपूर्ण सामग्री के प्रसार को रोकने के लिये कथित रूप से इरादतन और गैरइरादतन कदम नहीं उठाए जाने को लेकर मिली शिकायतों के बाद समिति ने यह फैसला किया।

एक आधिकारिक बयान में शनिवार को कहा गया, “यह सम्मन प्रमुख गवाहों द्वारा दिये गए बयानों और उनके द्वारा रिकॉर्ड पर रखी गई आपत्तिजनक सामग्री के बाद जारी किया गया है।”

दिल्ली विधानसभा की शांति और सद्भाव समिति द्वारा यह सम्मन हाल में वॉल स्ट्रीट जर्नल की उस खबर के प्रकाशन के बाद जारी किया गया है जिसमें दावा किया गया है कि फेसबुक के भारत में एक प्रमुख नीतिगत कार्यकारी ने तेलंगाना से भारतीय जनता पार्टी के एक नेता पर स्थायी रूप से प्रतिबंध लगाये जाने से रोकने के लिये आंतरिक संवाद में दखल दिया।

भाजपा नेता ने कथित तौर पर सांप्रदायिक रूप से भड़काऊ पोस्ट साझा की थी। दिल्ली विधानसभा के उप सचिव ने 10 सितंबर को भेजे गए एक नोटिस में कहा, “हम आपको (अजीत मोहन को) अपने समक्ष 15 सितंबर 2020 को दोपहर 12 बजे विधायक लाउंज-1, दिल्ली विधानसभा में तलब करते हैं।

इसका उद्देश्य आपकी शपथपूर्ण गवाही दर्ज करना और समिति द्वारा की जा रही कार्यवाही में आपकी सहभागिता है।” फेसबुक ने पिछले महीने कहा था कि उसका सोशल मीडिया मंच ऐसे द्वेषपूर्ण बयानों और सामग्रियों का निषेध करता है जो हिंसा को भड़काती हैं और ऐसी नीतिया वैश्विक स्तर पर लागू की जाती हैं बिना राजनीतिक जुड़ाव देखे।

फेसबुक के एक प्रवक्ता ने कहा था, “हम ऐसे द्वेषपूर्ण बयानों और सामग्री को निषेध करते हैं जिनसे हिंसा भड़कने का अंदेशा हो और हम इन नीतियो को वैश्विक स्तर पर लागू करते हैं बिना यह देखे कि किसी की राजनीतिक स्थिति क्या है या वह किस राजनीतिक दल से संबद्ध है।”

उन्होंने कहा था, “हम यह जानते हैं कि इस दिशा में और प्रयास किये जाने की जरूरत है और हम इन्हें लागू करने की दिशा में प्रगति कर रहे हैं तथा हमारी प्रक्रिया की निष्पक्षता और सटीकता के लिये नियमित रूप से उसका आकलन करते हैं।” 

टॅग्स :दिल्लीफेसबुकअरविंद केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष