लाइव न्यूज़ :

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के लिए इसे ठहराया मोदी सरकार ने जिम्मेदार

By भाषा | Updated: September 3, 2018 05:26 IST

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान सूरत में कपड़ा और प्लास्टिक क्षेत्र के निवेशकों के एक सम्मेलन का उद्घाटन करने आए थे।

Open in App

सूरत, 03 सितंबरः पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने रविवार को कहा कि देश में पेट्रोल और डीजल का दाम बढ़ने के पीछे ‘बाहरी कारक’ जिम्मेदार हैं और ईंधन कीमतों में बढ़ोत्तरी का यह दौर अस्थायी है। यहां आयोजित एक सम्मेलन से इतर पत्रकारों से चर्चा में प्रधान ने कहा कि कच्चे तेल में उत्पादन की कमी घरेलू बाजार में ईंधन की कीमतें बढ़ने का एक बड़ा कारण है।

प्रधान यहां कपड़ा और प्लास्टिक क्षेत्र के निवेशकों के एक सम्मेलन का उद्घाटन करने आए थे। उन्होंने कहा, ‘‘मैं दो बातें स्पष्ट तौर पर कहना चाहता हूं। पहली, तेल निर्यातक देशों के संगठन (ओपेक) ने अपना तेल उत्पादन बढ़ाकर प्रतिदिन 10 लाख बैरल करने का वादा किया था लेकिन यह पूरा नहीं किया। इसके अलावा वेनेजुएला और ईरान जैसे तेल उत्पादक देशों में संकट बढ़ रहा है।’’ 

प्रधान ने कहा, ‘‘तेल उत्पादन घटने से उसकी कीमतों पर दबाव पड़ा है। वहीं दुनियाभर की मुद्राएं डॉलर के मुकाबले कमजोर हो रही हैं।’’ इस प्रकार यह दोनों बाहरी कारक देश में पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के पीछे जिम्मेदार हैं।

आपको बता दें, पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इस वक्त पेट्रोल-डीजल की कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई हैं। हिन्दुस्तान पेट्रोलियम के मुताबिक रविवार (2 सितंबर) को दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 78.92 रुपये प्रति लीटर और मुंबई में 86.33 रुपये प्रति लीटर रहीं। इसके अलावा दिल्ली में डीजल 72.65 रुपये प्रति लीटर और मुंबई में 75.2 रुपये प्रति लीटर रहीं। यह अब तक की पेट्रोल-डीजल की कीमतों में ऐतिहासिक बढ़ोतरी है। 

टॅग्स :पेट्रोल का भावडीजल का भाव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: बड़े शहरों में क्या है आज का रेट, यहां देखें पूरी लिस्ट

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 2 अप्रैल की सुबह जारी हुए तेल के दाम, जानें आज कितनी खाली होगी जेब

कारोबारडीजल 25 और पेट्रोल 7.4 रुपये लीटर महंगा?, ईरान-अमेरिका युद्ध के बीच नायरा के बाद Shell India ने दिया झटका?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 1 अप्रैल को राहत या झटका? अपनी गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले पढ़ लें पेट्रोल-डीजल के रेट

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर