लाइव न्यूज़ :

सुषमा स्‍वराज ने की इटली के प्रधानमंत्री से मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

By भाषा | Updated: June 18, 2018 17:45 IST

चार यूरोपीय देशों की सात दिवसीय यात्रा के प्रथम चरण में यहां आयीं स्वराज ने अपने इतालवी समकक्ष एजो मोआवेरो मिलानेसी से भी मुलाकात की।

Open in App

रोम, 18 जून: विदेशमंत्री सुषमा स्वराज ने इटली के प्रधानमंत्री प्रोफेसर जूसेपे कोंते से सोमवार को भेंट की तथा विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के तौर तरीकों एवं द्विपक्षीय संबंध प्रगाढ़ करने के लिए जरुरी कदमों पर चर्चा की। चार यूरोपीय देशों की सात दिवसीय यात्रा के प्रथम चरण में यहां आयीं स्वराज ने अपने इतालवी समकक्ष एजो मोआवेरो मिलानेसी से भी मुलाकात की। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट्वीट किया , 'दिन के पहले कार्यक्रम के तौर पर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज इटली के प्रधानमंत्री प्रोफेसर जूसेपे कोंते से मिलीं और उन्होंने उन्हें यह शीर्ष पद ग्रहण करने पर बधाई दी।'

ये भी पढ़ें: AAP और BJP के धरने को लेकर राहुल गांधी का कसा तंज, कहा- 'अराजकता पर पीएम ने की है आंखें बंद'

उन्होंने बताया कि दोनों नेताओं की चर्चा विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के तौर तरीकों एवं द्विपक्षीय संबंधों में ताजगी लाने के लिए जरुरी कदमों पर केंद्रित थी।कोंते के इटली के प्रधानमंत्री का पद ग्रहण करने के उपरांत दोनों देशों के बीच यह पहला बड़ा राजनीतिक संवाद था। कुमार ने लिखा कि सुषमा स्वराज मिलानेसी से भी मिलीं और दोनों ने द्विपक्षीय संबंधों के सभी पहलुओं की समीक्षा की तथा परस्पर हित के क्षेत्रीय एवं वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की।

ये भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल: बीजेपी कार्यकर्ता के पिता ने की CBI जांच की मांग, पेड़ से लटका मिला था शव

वह इटली , फ्रांस , लक्जमबर्ग और बेल्जियम की सात दिवसीय यात्रा के पहले चरण में कल यहां पहुंची। इस यात्रा का लक्ष्य इन चार यूरोपीय देशों के साथ भारत के रणनीतिक एवं व्यापारिक संबंधों को गहरा बनाना है।विदेश मंत्रालय ने कहा है कि 17-23 जून की उनकी इस यात्रा से राजनीतिक नेतृत्व को यूरोपीय संघ के साथ वैश्विक , क्षेत्रीय एवं द्विपक्षीय मुद्दों पर गहराई से चर्चा करने और उसके साथ भारत के बढ़ते रणनीतिक संबंधों की रफ्तार तेज करने का मौका मिलेगा। सुषमा स्वराज आज बाद में फ्रांस जाएंगी जहां वह दो दिन रुकेंगी। पेरिस में वह अपने समकक्ष फ्रांस के विदेशमंत्री ज्यां ई. ली द्रायां से मिलेंगी और दोनों पक्ष द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा करेंगे।

टॅग्स :सुषमा स्वराज
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन थे स्वराज कौशल? दिवंगत भाजपा नेता सुषमा स्वराज के पति का 73 साल की उम्र में हुआ निधन

भारतइस दिन दिल्ली की मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी आतिशी, इंतजार हुआ खत्म, सामने आई तारीख

भारतविवेक शुक्ला का ब्लॉग: दिल्ली पर फिर कायम हुआ महिला राज

ज़रा हटकेPak returned Geeta: छोरी ने गाड़े झंडे, 600 में से 411 अंक, पाकिस्तान से 2015 में भारत लौटीं गीता ने किया कमाल, नौकरी दो...

भारतHappy Women's Day 2024 Wishes: महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई संदेश

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत