गुजरात के मुख्य सचिव को छह महीने का सेवा विस्तार
By भाषा | Published: February 22, 2021 10:53 PM2021-02-22T22:53:14+5:302021-02-22T22:53:14+5:30
अहमदाबाद, 22 फरवरी गुजरात के मुख्य सचिव अनिल मुकीम को राज्य सरकार ने सोमवार को छह महीने का सेवा विस्तार दिया।
सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी एक अधिसूचना में कहा गया है कि वर्ष 1985 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी मुकीम अगस्त अंत तक मुख्य सचिव रहेंगे।
अधिसूचना में कहा गया कि सेवा विस्तार देने के लिए राज्य सरकार को केंद्र की मंजूरी मिल गयी थी।
मुकीम को नवंबर 2019 में इस पद पर नियुक्त किया गया था और पिछले साल अगस्त में सेवानिवृत्ति से कुछ दिन पहले उन्हें फरवरी तक विस्तार दिया गया था।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।