लाइव न्यूज़ :

ओडिशा में स्टोन क्रशर इकाई में विस्फोट, दो लोगों की मौत

By भाषा | Updated: April 19, 2021 20:12 IST

Open in App

बेहरामपुर (ओडिशा), 19 अप्रैल ओडिशा के गंजाम जिले में सोमवार को एक स्टोन क्रशर इकाई में विस्फोट होने से दो लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस ने कहा कि घटना बेहरामपुर सदर थानांतर्गत कुकुडाखांडी गांव में हुई।

उन्होंने कहा कि मृतकों की पहचान कुकुडाखांडी निवासी संतोष कुमार (37) और फदरीपल्ली निवासी सुरेश कुमार पात्रा (40) के रूप में हुई।

पुलिस ने कहा कि एक घायल को एम्स -भुवनेश्वर में भर्ती कराया गया है और दो अन्य का यहां एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में इलाज चल रहा है।

पुलिस ने कहा कि उनकी हालत नाजुक बताई गई है।

उन्होंने कहा कि घायल लोग भी कुकुडाखांडी और इसके आसपास के निवासी हैं।

पुलिस ने कहा कि संदेह है कि स्टोन क्रशिंग में इस्तेमाल होने के लिये एक घर की टिन की छत पर रखी जिलेटिन की छड़ों और डेटोनेटरों जैसे विस्फोटकों में धमाका हुआ।

पुलिस ने कहा कि धमाके की तीव्रता बहुत अधिक रही होगी क्योंकि घर में रखे दोनों गैस सिलिंडर फट गए।

उन्होंने कहा कि पुलिस अधीक्षक पिनाक मिश्रा समेत वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा किया। घटना के संबंध में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है।

बेहरामपुर सदर के उप संभागीय पुलिस अधिकारी जेके महापात्रा ने कहा, ''हमने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है, जो क्रशर इकाई की मालिक का पति है।''

जिला प्रशासन ने जिला रेड क्रॉस फंड से मृतकों के परिजनों को 20-20 हजार रुपये और घायलों को 10-10 हजार रुपये की अनुग्रह राशि दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल