लाइव न्यूज़ :

गुरदासपुर में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 20 की मौत, मलबे में अनेक लोगों के फंसे होने की आशंका, बचाव जारी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 4, 2019 17:19 IST

पंजाब पुलिस ने कहा कि मलबे में अनेक लोगों के फंसे होने की आशंका है और राहत अभियान जारी है। पुलिस महानिरीक्षक (बॉर्डर रेंज) एसपीएस परमार ने बताया कि शाम करीब चार बजे रिहायशी क्षेत्र में स्थित पटाखा कारखाने में विस्फोट हुआ।

Open in App
ठळक मुद्देपरमार ने कहा, ‘‘विस्फोट में कम से कम 20 लोगों की मौत हुई है, जिनमें अधिकतर मजदूर शामिल हैं।’’राहत अभियान में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल और राज्य आपदा मोचन बल की टीम लगाई गई हैं।

पंजाब में गुरदासपुर जिले के बटाला में बुधवार को एक पटाखा फैक्टरी में विस्फोट होने से कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि मलबे में अनेक लोगों के फंसे होने की आशंका है और राहत अभियान जारी है।

पुलिस महानिरीक्षक (बॉर्डर रेंज) एसपीएस परमार ने बताया कि शाम करीब चार बजे रिहायशी क्षेत्र में स्थित पटाखा कारखाने में विस्फोट हुआ। बटाला के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी संजीव भल्ला ने बताया कि विस्फोट में 20 लोगों की मौत हुई है।

भल्ला ने कहा कि गंभीर रूप से घायल 14 लोगों में से चार को अमृतसर के सरकारी अस्पताल भेजा गया है। इससे पहले, जिला उपायुक्त विपुल उज्ज्वल ने कहा कि विस्फोट में 15 से अधिक लोगों की जान गई है। विस्फोट इतना भीषण था कि आसपास की कुछ इमारतें भी नष्ट हो गईं।

पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने घटना में लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘बटाला में पटाखा फैक्टरी में विस्फोट में लोगों की मौत की खबर से बेहद दुखी हूं। राहत अभियान जारी है। जिला उपायुक्त और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राहत अभियान का नेतृत्व कर रहे हैं।’’

गुरदासपुर से सांसद सनी देओल ने भी घटना पर दुख व्यक्त किया है। देओल ने अपने ट्वीट में कहा, ‘‘बटाला में फैक्टरी में विस्फोट की खबर सुनकर दुख पहुंचा है। एनडीआरएफ और जिला प्रशासन की टीम राहत अभियान के लिए पहुंच गई हैं।’’

राहत अभियान में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की टीम लगाई गई हैं। जिला प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद हैं।

टॅग्स :पंजाबअमरिंदर सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील