लाइव न्यूज़ :

एग्जिट पोल: एमसीडी में 'आप' से पिछड़ रही है सत्ताधारी बीजेपी, इंडिया टुडे ग्रुप-एक्सिस माय इंडिया का पोल दे रहा है इतनी सीटें

By रुस्तम राणा | Updated: December 5, 2022 19:54 IST

एमसीडी चुनाव को लेकर कराए गए इंडिया टुडे ग्रुप-एक्सिस माय इंडिया के संयुक्त एग्जिट पोल में बीजेपी को कुल 250 सीटों में से 69 से 91 सीटें मिलती हुई नजर आ रही हैं।

Open in App
ठळक मुद्देएग्जिट पोल में बीजेपी को कुल 250 सीटों में से 69 से 91 सीटें मिलती हुई नजर आ रही हैंजबकि आम आदमी पार्टी को 149 से 171 सीटें मिलने का अनुमान हैवहीं कांग्रेस को 3 से 7 सीटें मिलने का अनुमान है, और अन्य को 5 से 9 सीटें मिलने की संभावना

नई दिल्ली: दिल्ली नगर निगम के चुनाव के एग्जिट पोल में सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी, आम आदमी पार्टी से पिछड़ती हुई नजर आ रही है। एमसीडी चुनाव को लेकर कराए गए इंडिया टुडे ग्रुप-एक्सिस माय इंडिया के संयुक्त एग्जिट पोल में बीजेपी को कुल 250 सीटों में से 69 से 91 सीटें मिलती हुई नजर आ रही हैं। गौरतलब है कि पिछले 15 वर्षों से बीजेपी एमसीडी पर काबिज है।  भाजपा को कुल 35 फीसदी वोटिंग मिलने का अनुमान है। जबकि आम आदमी पार्टी को 149 से 171 सीटें मिलने का अनुमान है।

आप को करीब 43 फीसदी वोट मिलने का अनुमान है। वहीं कांग्रेस को 3 से 7 सीटें मिलने का अनुमान है। कांग्रेस का कुल वोटिंग शेयर 10 फीसदी है। इंडिया टुडे ग्रुप-एक्सिस माय इंडिया के संयुक्त एग्जिट पोल का सैंपल साइज 250 वार्डों में करीब 34505 हैं। एग्जिट पोल के सर्वे के अनुसार, अन्य को 5 से 9 सीटें मिलने का अनुमान है।  

वहीं टाइम्स नाऊ’ के एग्जिट पोल में कहा गया है कि आप को 146 से 156 सीट मिल सकती है। भाजपा को 84 से 94 सीट मिलने का अनुमान है। कांग्रेस को 6 से 10 सीट मिल सकती हैं। ‘टीवी9’ के चुनाव बाद सर्वेक्षण में अनुमान जताया गया है कि आम आदमी पार्टी को 140-150 सीट मिल सकती है, जबकि भाजपा को 92-96 सीट हासिल हो सकती हैं।  

इस सर्वेक्षण में कांग्रेस को 6-10 सीट मिलने का अनुमान जताया गया है। दिल्ली नगर निगम की 250 सीट पर रविवार (चार दिसंबर) को मतदान हुआ था। बता दें कि दिल्ली नगर निगम के साल 2017 में हुए चुनाव में बीजेपी ने जीत की हैट्रिक लगाई थी। एमसीडी के 272 सीटों पर हुए चुनाव में बीजेपी ने 181 सीटों पर जीत हासिल की थी।

टॅग्स :दिल्ली एमसीडी चुनावBJPआम आदमी पार्टीकांग्रेसएग्जिट पोल्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?