लाइव न्यूज़ :

Exit Polls 2019: हरियाणा में बीजेपी की प्रचंड जीत के अनुमान, महाराष्ट्र में भी BJP-शिवसेना गठबंधन की 'बल्ले-बल्ले'

By भाषा | Updated: October 21, 2019 20:31 IST

Haryana-Maharashtra assembly election 2019, Exit polls: एग्जिट पोल के अनुसार हरियाणा और कांग्रेस दोनों ही राज्यों में बीजेपी बड़ी बहुमत के साथ वापसी करती दिख रही है।

Open in App
ठळक मुद्देएग्जिट पोल: हरियाणा में बीजेपी के 60 से ज्यादा सीट जीतने के अनुमानमहाराष्ट्र में भी बीजेपी की वापसी की संभावना, महाराष्ट्र में एक बार फिर बीजेपी बन सकती है सबसे बड़ी पार्टी

महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव के बाद सोमवार शाम आये एग्जिट पोल के पूर्वानुमानों के मुताबिक बीजेपी महाराष्ट्र में भारी बहुमत से विधानसभा चुनाव जीतने जा रही है। महाराष्ट्र में बीजेपी का शिवसेना से गठबंधन है और एग्जिट पोल के अनुसार राज्य में ये गठबंधन बड़े बहुमत के साथ एक बार फिर सरकार बना सकता है। इसी तरह हरियाणा में भी भाजपा को प्रचण्ड जीत मिलने का अनुमान जताया गया है। 

हरियाणा और महाराष्ट्र को लेकर अगर ये भविष्यवाणी सच हुई तो कांग्रेस की अगुवाई वाले गठबंधन के लिए यह बहुत बड़ा झटका होगा। दोनों राज्यों में विधानसभा चुनाव खत्म होने के बाद आए विभिन्न एग्जिट पोल के नतीजों में विपक्षी गठबंधन की सीटों को लेकर अनुमानों में कुछ अंतर जरूर है, लेकिन सभी में एक बात समान है कि बीजेपी की अगुवाई वाले राजग को महाराष्ट्र और हरियाणा में दो-तिहाई बहुमत मिलने जा रहा है। 

इंडिया टुडे-एक्सिस के एग्जिट पोल में 288 सदस्यीय महाराष्ट्र विधानसभा में भाजपा-शिवसेना को 166-194 सीटें और कांग्रेस-एनसीपी गठबंधन को 72-90 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है। 

न्यूज18-इप्सॉस के एग्जिट पोल में बीजेपी को 142 सीटें और उसकी सहयोगी शिवसेना 102 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। इस सर्वे के अनुसार कांग्रेस और एनसीपी को केवल 17 और 22 सीटें ही मिल पाएंगी। 

एबीपी-सीवोटर ने बीजेपी-शिवसेना को 204 सीटें और कांग्रेस-राकांपा को 69 सीटें मिलने का अनुमान जताया है। ऐसा अनुमान है कि हरियाणा में बीजेपी की जीत और बड़ी होगी। एबीपी-सी-वोटर ने हरियाणा में भाजपा को 72 सीटें और कांग्रेस को आठ सीटें मिलने की भविष्यवाणी की है। सीएनएन-इप्सॉस का अनुमान है कि भाजपा और कांग्रेस को क्रमशः 75 और 10 सीटें मिलेंगी। 

एनडीटीवी द्वारा जारी किए गए सभी एग्जिट पोल के औसत की बात करें तो हरियाणा में भाजपा को 66 सीटें और कांग्रेस को 14 सीटें मिल सकती हैं। इस तरह महाराष्ट्र में बीजेपी गठबंधन को 211 सीटें और कांग्रेस गठबंधन को 64 सीटें मिलने का अनुमान है।

टॅग्स :एग्जिट पोल्सविधानसभा चुनावअसेंबली इलेक्शन २०१९महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसशिव सेना
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष