लाइव न्यूज़ :

Exit Poll 2022: इंडिया टीवी-सीएनएक्स एग्जिट पोल के मुताबिक गोवा में किसकी सरकार, भाजपा, कांग्रेस या आप

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 7, 2022 19:00 IST

Exit Poll 2022: गोवा में इस बार बहुकोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा है, जहां आम आदमी पार्टी (आप), तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और अन्य छोटे दल राज्य के चुनावी परिदृश्य पर अपनी छाप छोड़ने की होड़ में हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमतगणना 10 मार्च को की जाएगी।निर्वाचन आयोग ने कहा कि गोवा में 75.29 प्रतिशत मतदान हुआ था। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के बेटे उत्पल पर्रिकर और मुख्यमंत्री पद के लिए ‘आप’ का चेहरा अमित पालेकर शामिल हैं।

Exit Poll 2022: इंडिया टीवी-सीएनएक्स एग्जिट पोल के मुताबिक गोवा में बीजेपी बरकरार दोबारा वापस आ सकती है। बीजेपी के गोवा में सत्ता बरकरार रहने की संभावना है और वह 16-22 सीटें जीत सकती है। कांग्रेस 11-17 सीटों के साथ दूसरे नंबर की पार्टी होगी। हालांकि आप को झटका लग सकता है, लेकिन 0-2 सीट जीत सकती है।

निर्वाचन आयोग ने कहा कि गोवा में 75.29 प्रतिशत मतदान हुआ था। चुनाव परिणामों की घोषणा 10 मार्च को की जाएगी। गोवा में 40 सीट हैं। 301 उम्मीदवार भाग्य आजमा रहे हैं। मतदान के लिए 11 लाख से ज्यादा लोग पात्र हैं। इनमें 9,590 दिव्यांगजन, 80 वर्ष से अधिक आयु के 2,997 लोग, 41 यौनकर्मी और नौ ट्रांसजेंडर शामिल हैं।

प्रमुख उम्मीदवारों में मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत (भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)), विपक्ष के नेता दिगंबर कामत (कांग्रेस), पूर्व मुख्यमंत्री चर्चिल अलेमाओ (टीएमसी), रवि नाइक (भाजपा), लक्ष्मीकांत पारसेकर (निर्दलीय), पूर्व उप मुख्यमंत्री विजय सरदेसाई (गोवा फॉरवर्ड पार्टी (जीएफपी)) सुदीन धवलीकर (महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी (एमजीपी)), पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के बेटे उत्पल पर्रिकर और मुख्यमंत्री पद के लिए ‘आप’ का चेहरा अमित पालेकर शामिल हैं।

निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि राज्य में प्रति बूथ पात्र मतदाताओं की औसत संख्या 672 है, जो देश में सबसे कम है। उन्होंने कहा कि वास्को विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक 35,139 योग्य मतदाता हैं, जबकि मोरमुगांव सीट में सबसे कम 19,958 मतदाता हैं। कांग्रेस और गोवा फॉरवर्ड पार्टी (जीएफपी) गठबंधन में चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली टीएमसी ने चुनाव लड़ने के लिए महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी (एमजीपी) के साथ गठजोड़ किया है।

शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने भी चुनाव पूर्व गठबंधन की घोषणा की, जबकि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अगुवाई वाली आप किसी अन्य राजनीतिक दल के साथ गठबंधन के बिना चुनाव लड़ रही है। रिवॉल्यूशनरी गोअंस, गोएंचो स्वाभिमान पार्टी, जय महाभारत पार्टी और संभाजी ब्रिगेड के प्रत्याशियों के अलावा 68 निर्दलीय उम्मीदवार भी चुनावी मैदान में हैं। कुल 105 महिला मतदान केंद्र हैं, जिन्हें ‘पिंक बूथ’ भी कहा जाता है। राज्य में 2017 के चुनाव के दौरान 82.56 प्रतिशत मतदान हुआ था।

उस वक्त कांग्रेस ने 17 सीटें जीती थीं, जबकि भाजपा को 13 सीटें मिली थीं। भाजपा ने कुछ क्षेत्रीय संगठनों और निर्दलीय विजेताओं के साथ गठबंधन करके सरकार बनाई थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा प्रमुख जे पी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पिछले एक महीने में भगवा दल के लिए प्रचार किया। भाजपा ने गोवा में चुनाव से पहले किसी दल के साथ गठबंधन नहीं किया है। कांग्रेस ने चुनाव में 37 और उसकी सहयोगी जीएफपी ने तीन उम्मीदवार खड़े किए हैं। कांग्रेस नेताओं राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने तटीय राज्य में अपनी पार्टी के लिए प्रचार किया था।

टॅग्स :एग्जिट पोल्सगोवा विधानसभा चुनाव 2022विधानसभा चुनाव 2022चुनाव आयोगBJPकांग्रेसAam Aadmi Party
Open in App

संबंधित खबरें

भारतशशि थरूर को व्लादिमीर पुतिन के लिए राष्ट्रपति के भोज में न्योता, राहुल गांधी और खड़गे को नहीं

भारतबिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र हुआ अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित, पक्ष और विपक्ष के बीच देखने को मिली हल्की नोकझोंक

भारतSIR Update 2025: वोटर लिस्ट में कैसे चेक करें अपना E-EPIC नंबर और नाम, इन स्टेप्स को करें फॉलो

भारत'अमित शाह ने बंगाल में राष्ट्रपति शासन का आधार तैयार करने के लिए SIR का इस्तेमाल किया', ममता बनर्जी ने लगाया आरोप

भारतUP: बूथ पर बैठकर मंत्री और विधायक SIR का फार्म भरवाए, सीएम योगी ने दिए निर्देश, राज्य में 15.44 करोड़ मतदाता, पर अभी तक 60% से कम ने फार्म भरे गए

भारत अधिक खबरें

भारतIndiGo Crisis: सरकार ने हाई-लेवल जांच के आदेश दिए, DGCA के FDTL ऑर्डर तुरंत प्रभाव से रोके गए

भारतBihar: तेजप्रताप यादव ने पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ कुमार दास के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर

भारतबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम हुआ लंदन के वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज, संस्थान ने दी बधाई

भारत‘पहलगाम से क्रोकस सिटी हॉल तक’: PM मोदी और पुतिन ने मिलकर आतंकवाद, व्यापार और भारत-रूस दोस्ती पर बात की

भारतIndiGo Flight Cancel: इंडिगो संकट के बीच DGCA का बड़ा फैसला, पायलटों के लिए उड़ान ड्यूटी मानदंडों में दी ढील