लाइव न्यूज़ :

Exit Poll 2022: यूपी में बीजेपी, पंजाब में आप लहर, जानिए गोवा, उत्तराखंड और मणिपुर में किसकी सरकार, ‘एग्जिट पोल’ का अनुमान

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 7, 2022 20:21 IST

Exit Poll 2022: एग्जिट पोल के अनुसार अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब में जीत हासिल करेगी और उत्तर प्रदेश भाजपा के साथ रहेगा।

Open in App
ठळक मुद्दे2024 के राष्ट्रीय चुनावों से पहले सेमीफाइनल होगा।एग्जिट पोल ने 117 सीटों वाले पंजाब में AAP को 68 सीटें दीं।मणिपुर में भाजपा को प्रतिद्वंद्वियों पर बढ़त मिलने का अनुमान व्यक्त किया गया है। 

Exit Poll 2022: कई ‘एग्जिट पोल’ में उत्तर प्रदेश में भाजपा और पंजाब में आम आदमी पार्टी (आप) को स्पष्ट बहुमत मिलने का अनुमान लगाया है, जबकि उत्तराखंड में मिलीजुली स्थिति बताई जा रही है।

सीएनएन न्यूज 18, रिपब्लिक टीवी और न्यूज एक्स चैनलों के एग्जिट पोल के अनुसार उत्तर प्रदेश की 403 सदस्यीय विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को 211-277 सीटें मिलने और समाजवादी पार्टी (सपा) के नेतृत्व वाले गठबंधन को 119 से 160 सीटें मिलने का अनुमान है।

इनमें से ज्यादातर ‘एग्जिट पोल’ में पंजाब में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अगुवाई वाली आप की जीत का अनुमान लगाया है। इंडिया टुडे के ‘एक्जिट पोल’ में 117 सदस्यीय पंजाब विधानसभा में आप को 76-90 सीटों पर जीत मिलने का अनुमान लगाया गया है।

टीवी9 भारतवर्ष-पोलस्ट्रेट के एग्जिट पोल में हालांकि, पंजाब में आप के लिए 56-61 सीटों का अनुमान जताया गया है। अधिकतर एग्जिट पोल में सत्तारूढ़ कांग्रेस को पंजाब में दूसरा स्थान मिलने का अनुमान जताया गया है।

उत्तराखंड में कांग्रेस और भाजपा दोनों के लिए अलग-अलग एग्जिट पोल में विधान सभा चुनाव में जीत का अनुमान व्यक्त किया गया है। कुछ एग्जिट पोल में गोवा में त्रिशंकु विधानसभा की संभावना जतायी गई है, जबकि मणिपुर में भाजपा को प्रतिद्वंद्वियों पर बढ़त मिलने का अनुमान व्यक्त किया गया है।

एग्जिट पोल संकेत देते हैं कि कांग्रेस को पंजाब में तीव्र अंदरूनी कलह का असर पड़ सकता है, इसके राज्य प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू ने पार्टी के दिग्गज कैप्टन अमरिंदर सिंह के बाहर निकलने में बड़ी भूमिका निभाई, जिन्होंने भाजपा के साथ गठजोड़ किया।  

टॅग्स :एग्जिट पोल्सविधानसभा चुनाव 2022उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावउत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022मणिपुर विधानसभा चुनाव 2022गोवा विधानसभा चुनाव 2022पंजाब विधानसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतपंजाब विधानसभा चुनाव 2027ः 117 सीट में से 100 जीतेंगे?, मनीष सिसोदिया ने कहा- फिर से आप की सरकार?

भारतसमाजवादी पार्टी का मतलब महिलाओं की सुरक्षा को खतरे में डालना?, केशव प्रसाद मौर्य ने कहा-2027 में अखिलेश यादव होंगे साफ?, वीडियो

भारतबसपा संस्थापक कांशीराम को मरणोपरांत भारत रत्न दिया जाए?, राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लिखा पत्र, यूपी चुनाव 2027 पर कांग्रेस की नजर?

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष