लाइव न्यूज़ :

Exit Poll 2019: गुजरात के सट्टा बाजार का एक्जिट पोल से अलग राग, मोदी सरकार को रखा बहुमत से दूर

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: May 21, 2019 08:46 IST

एक्जिट पोल के अनुमानों ने गुजरात में भाजपाइयों के चेहरे खिला दिए हैं. नमो की वापसी के अनुमानों को जहां कांग्रेसी नकारते हुए कपोलकल्पित बता रहे हैं वहीं भाजपा नेता और कार्यकर्ता आतिशबाजी करते हुए लड्डू बांट रहे हैं.

Open in App

 20 मई चुनाव बाद हुए एक्जिट पोल के अनुमानों के विपरीत गुजरात का सट्टा बाजार अलग ही राग अलाप रहा है. सट्टा बाजार राजग को तो बहुमत दे रहा है लेकिन उसके अनुमानों में भाजपा को स्पष्ट बहुमत नहीं मिलने के संकेत मिल रहे हैं. सट्टा बाजार में भाजपा को 245 और कांग्रेस को 80-82 सीटें मिलने का अनुमान है.

बहरहाल एक्जिट पोल के अनुमानों ने गुजरात में भाजपाइयों के चेहरे खिला दिए हैं. नमो की वापसी के अनुमानों को जहां कांग्रेसी नकारते हुए कपोलकल्पित बता रहे हैं वहीं भाजपा नेता और कार्यकर्ता आतिशबाजी करते हुए लड्डू बांट रहे हैं.

मुख्यमंत्री विजय रु पानी ने एक्जिट पोल को सच के करीब और जनभावनाओं के अनुरूप बताते हुए दावा किया कि नतीजे जब आएंगे तो भाजपा का आंकडा 300 के पार हो जाएगा. जिसका भाव कम, उसी की जीत सट्टा बाजार में जिसकी जीत की संभावना ज्यादा होती है उस पर भाव कम मिलता है.

पीएम नरेंद्र मोदी की जीत पर जहां 14 पैसे का भाव मिल रहा है वहीं राहुल गांधी का भाव 5 रु पए चल रहा है. गुजरात के 4 शहरों में चुनावी जीत हार पर बडे दांव लगाए जा रहे हैं. ये शहर हैं ऊंझा, मेहसाना, अहमदाबाद और राजकोट. गुजरात का सट्टा बाजार भाजपा को राज्य की 26 सीटों में से 21 या 22 सीटें दे रहा है.

कांग्रेस की 4 सीटों का भाव 60 पैसे कांग्रेस को 4 से 5 सीटों का भाव 60 से 70 पैसा मिल रहा है. इसका मतलब यह कि गुजरात का सट्टा बाजार 4-5 सीटों पर कांग्रेस की जीत की संभावना जाहिर कर रहा है.

ये सभी सीटें सौराष्ट्र की हैं. गुजरात के सट्टा बाजार से मिलती जुलती राय टीवी 9 सी वोटर की है. वह भी सौराष्ट्र की ही 4 सीटें कांग्रेस के खाते में मान कर चल रहा है.

बहरहाल 23 मई को मतदाता का फैसला सामने आ जाएगा. तब तक अटकल बाजियों का दौर चलता रहेगा. बॉक्स सीटों के अनुसार भाव सीट - भाव 21 - 27 पैसे 22 - 60 पैसे 23 - 1 रु पया 24 - 1.80 से 2.20 तक 26 - 7 पैसे के सामने 8.50 रु पए

टॅग्स :लोकसभा चुनावएग्जिट पोल्सगुजरातभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह