लाइव न्यूज़ :

एक्सक्लूसिव: एनटीपीसी बेचेगी मोदी सरकार! नवरत्न कंपनियों को निजी क्षेत्र को सौंपने की तैयारी

By शीलेष शर्मा | Updated: September 19, 2019 08:50 IST

एनटीपीसी के अलावा मोदी सरकार नालको, इंडियन ऑयल और गेल में भी हिस्सेदारी कम करने जा रही है.

Open in App
ठळक मुद्देएनटीपीसी अकेली सार्वजनिक क्षेत्र की इकाई नहीं है जिसमें सरकार ने अपनी हिस्सेदारी कम करने की दिशा में प्रक्रिया प्रारंभ की हैबीएसएनएल और एमटीएनएल के निजीकरण को लेकर पहले ही चर्चाएं चल रही हैं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार अब सार्वजनिक क्षेत्र की इकाइयों में अपनी हिस्सेदारी कम करने की तैयारी में है. सूत्रों का दावा था कि सरकारी हिस्सेदारी को कम करने के पीछे सरकार का इरादा इन सार्वजनिक क्षेत्र की इकाइयों को निजी क्षेत्र को सौंपना है.

गौरतलब है कि ऊर्जा उत्पादन के क्षेत्र में नवरत्न कंपनी एनटीपीसी में इस समय सरकार की हिस्सेदारी 54 फीसदी है, जिससे इस इकाई पर सरकार का स्वामित्व है.

वहीं, सूत्रों का दावा है कि सरकार फिलहाल 54 फीसदी में से 10 फीसदी इक्विटी बेचने का फैसला लेने जा रही है, जिसके लिए ऊर्जा मंत्रालय के इशारे पर एनटीपीसी ने समूचा ब्लूप्रिंट तैयार कर लिया है और किसी भी समय दस फीसदी की इक्विटी सरकार के अधिकार क्षेत्र से बाहर कर निजी क्षेत्रों को दे दी जाएगी. 

जिसके बाद सरकार की हिस्सेदारी महज 44 फीसदी रह जाएगी. इसका सीधा अर्थ होगा कि निजी क्षेत्र में काम करने वाले औद्योगिक घराने अपनी मर्जी से सार्वजनिक क्षेत्र की इस इकाई का अध्यक्ष चुन सकेंगे और कंपनी का संचालन उसके तहत होगा.

अन्य कंपनियां भी शामिल

एनटीपीसी अकेली सार्वजनिक क्षेत्र की इकाई नहीं है जिसमें सरकार ने अपनी हिस्सेदारी कम करने की दिशा में प्रक्रिया प्रारंभ की है, जो अन्य कंपनियां सरकार एनटीपीसी के साथ-साथ शामिल की जा रही है उनमें नालको, इंडियन ऑयल और गेल के नाम भी शामिल हैं.

बीएसएनएल और एमटीएनएल के निजीकरण को लेकर पहले ही चर्चाएं चल रही हैं हालांकि सरकार की ओर से इनके निजीकरण का खंडन किया गया है.

नहीं मिला खरीददार

एयर इंडिया को लेकर सरकार न केवल घोषणा कर चुकी है कि बल्कि एयर इंडिया का प्रबंधन इसे बेचने के लिए एड़ी से चोटी तक का जोर लगा रहा है. चूंकि बाजार में एयर इंडिया की खराब वित्तीय हालात हैं, इसलिए कोई एयर इंडिया पर दांव लगाने के लिए तैयार नहीं है.

टॅग्स :मोदी सरकारएयर इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारतBihar News: राज्य अधिकारियों ने दिया अपनी संपत्ति का ब्योरा, जानें सबसे ज्यादा अमीर कौन?

कारोबारNew Labour Code: नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी खबर, 1 अप्रैल से लागू हुए नए नियम, ओवरटाइम और PF में हुए ये बदलाव

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत