लाइव न्यूज़ :

आबकारी निरीक्षक, दलाल और पेंशन लिपिक रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार

By भाषा | Updated: February 15, 2021 17:56 IST

Open in App

जयपुर, 15 फरवरी भ्रष्टाचार निरोधक विभाग के दो दलों ने भीलवाड़ा और उदयपुर जिलों में कार्यवाही करते हुए आबकारी निरीक्षक, दलाल और एक पेंशन लिपिक को कथित रूप से रिश्वत लेने के मामले में गिरफ्तार किया है।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक भगवान लाल सोनी ने बताया कि ब्यूरो के दल ने भीलवाड़ा के आबकारी निरीक्षक आरोपी आशीष शर्मा ने परिवादी से उसकी लाईसेंसशुदा शराब की दुकान पर केस नहीं बनाने एवं नाजायज परेशान नहीं करने की एवज में अपने दलाल अर्पित उर्फ चिंकू उर्फ यजुवेन्द्र हाडा के माध्यम से पिछले नौ महीने की मासिक बंधी के हिसाब से 30 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी।

उन्होंने बताया कि दल ने आरोपी आबकारी निरीक्षक आशीष शर्मा और दलाल अर्पित (प्राईवेट व्यक्ति) को परिवादी से 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है।

सोनी ने बताया कि इसी प्रकार उदयपुर ब्यूरो ने पेंशन लिपिक आरोपी राकश कुमार को परिवादी से उसकी माताजी की पेंशन स्वीकृत कराने की एवज में पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

उन्होंने बताया कि आरोपियों के निवास एवं अन्य ठिकानों पर तलाशी जारी है। आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब