लाइव न्यूज़ :

पता करें कि क्या श्री नारायणगुरु मुक्त विश्वविद्यालय को दूरस्थ शिक्षा के लिए यूजीसी से मंजूरी मिली है, तो किन पाठ्यक्रमों में, केरल उच्च न्यायालय ने सरकार से पूछा

By भाषा | Updated: August 17, 2022 13:59 IST

उच्च शिक्षा सचिव को उच्च न्यायालय का निर्देश नौ जून के राज्य सरकार के आदेश को चुनौती देने वाली छात्रों की कुछ याचिकाओं पर आया है, जिसमें मुक्त विश्वविद्यालय को छोड़कर राज्य के अन्य सभी विश्वविद्यालयों को डिजिटल माध्यम से दूरस्थ शिक्षा कार्यक्रम संचालित करने से रोका गया था।

Open in App
ठळक मुद्देछात्र केरल के अन्य विश्वविद्यालयों में संचालित दूरस्थ शिक्षा कार्यक्रमों में दाखिला लेने की अनुमति चाहते थे।सरकार के नौ जून के आदेश के कारण अन्य विश्वविद्यालयों पर इस तरह के पाठ्यक्रम चलाने पर रोक है।यूजीसी ने अदालत को बताया था कि इस साल भी उसने मुक्त विश्वविद्यालय को दूरस्थ शिक्षा कार्यक्रम शुरू करने के लिए कोई मंजूरी नहीं दी है।

कोच्चिः केरल उच्च न्यायालय ने राज्य सरकार से यह जांच करने को कहा है कि क्या श्री नारायणगुरु मुक्त विश्वविद्यालय को दूरस्थ शिक्षा कार्यक्रम संचालित करने के लिए विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) से मान्यता मिली है और यदि हां, तो किन पाठ्यक्रमों के लिए।

उच्च शिक्षा सचिव को उच्च न्यायालय का निर्देश नौ जून के राज्य सरकार के आदेश को चुनौती देने वाली छात्रों की कुछ याचिकाओं पर आया है, जिसमें मुक्त विश्वविद्यालय को छोड़कर राज्य के अन्य सभी विश्वविद्यालयों को डिजिटल माध्यम से दूरस्थ शिक्षा कार्यक्रम संचालित करने से रोका गया था।

छात्र केरल के अन्य विश्वविद्यालयों में संचालित दूरस्थ शिक्षा कार्यक्रमों में दाखिला लेने की अनुमति चाहते थे। उन्होंने दलील दी थी कि मुक्त विश्वविद्यालय के पास यूजीसी से अपेक्षित मंजूरी नहीं है और सरकार के नौ जून के आदेश के कारण अन्य विश्वविद्यालयों पर इस तरह के पाठ्यक्रम चलाने पर रोक है।

यूजीसी ने अदालत को बताया था कि इस साल भी उसने मुक्त विश्वविद्यालय को दूरस्थ शिक्षा कार्यक्रम शुरू करने के लिए कोई मंजूरी नहीं दी है और अन्य अनुमोदित विश्वविद्यालय इसे जारी रख सकते हैं यदि उन्हें ऐसा करने की मंजूरी दी गई हो तो।

दूसरी ओर, मुक्त विश्वविद्यालय ने यूजीसी की दलील का विरोध किया था और दावा किया था कि उसने दूरस्थ शिक्षा कार्यक्रम के तहत कुछ पाठ्यक्रमों के संबंध में आयोग से पहले ही अनुमोदन प्राप्त कर लिया था। सभी पक्षों को सुनने के बाद, न्यायमूर्ति देवन रामचंद्रन ने कहा, ‘‘इसलिए, मेरा दृढ़ मत है कि इस संबंध में उच्च शिक्षा विभाग के सचिव को याचिकाकर्ताओं और मुक्त विश्वविद्यालय के प्रतिनिधियों को सुनने के बाद निर्णय लेना होगा।’’ 

टॅग्स :केरलपिनाराई विजयनयूजीसीहाई कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारतKerala Assembly Election 2026: त्रिशूर में पीएम मोदी आज करेंगे रोड शो, एनडीए उम्मीदवारों से होगी मुलाकात

भारत'पत्नी के साथ ‘अप्राकृतिक यौन संबंध’ के लिए पति पर मुकदमा नहीं चलाया जा सकता', एमपी हाईकोर्ट का फैसला

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर