लाइव न्यूज़ :

ऋषिकेश एम्स की पूर्व महिला कर्मचारी ने निदेशक पर लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप

By भाषा | Updated: May 3, 2019 01:12 IST

निदेशक रविकांत ने कहा कि संस्थान की विशाखा समिति को उनके खिलाफ लगाये गये यौन उत्पीड़न के आरोपों की जांच सौंप दी गयी है। उन्होंने कहा कि ये आरोप महिला द्वारा उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने तथा पिछले साल नवंबर में उसे संस्थान से निकाले जाने का बदला लेने के लिये लगाये गये हैं।

Open in App

एम्स ऋषिकेश से निष्कासित एक जूनियर रेजिडेंट ने निदेशक रविकांत पर उसका यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। हालांकि, निदेशक ने इसे उनकी प्रतिष्ठा खराब करने का प्रयास बताया है । निदेशक रविकांत ने कहा कि संस्थान की विशाखा समिति को उनके खिलाफ लगाये गये यौन उत्पीड़न के आरोपों की जांच सौंप दी गयी है। उन्होंने कहा कि ये आरोप महिला द्वारा उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने तथा पिछले साल नवंबर में उसे संस्थान से निकाले जाने का बदला लेने के लिये लगाये गये हैं ।

संस्थान के सीनियर रेजिडेंट शलभ अहलावत (हड्डी रोग विभाग) की पत्नी द्वारा निदेशक रविकांत से शिकायत की गयी थी कि जूनियर रेजिडेंट (दन्त विभाग) का उसके पति से नाजायज अफेयर चल रहा है । रविकांत ने कहा कि इस शिकायत पर कार्रवाई करते हुए एम्स की प्रतिष्ठा को बचाने के लिये अहलावत और जूनियर रेजिडेंट दोनों को संस्थान से निकाल दिया गया था।

निदेशक ने कहा कि जूनियर रेजिडेंट के निष्कासन के बाद उसे वापस लिये जाने के लिये कई राजनीतिक दिग्गजों के फोन आये लेकिन वह किसी दवाब के आगे नहीं झुके । उन्होंने कहा, 'संस्थान में वापस लिये जाने की प्रार्थना करते हुए उसने मुझे एक ई—मेल भी भेजा । जब उसे वापस नहीं लिया गया तो उसने मुझ पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगा दिया। यह एक आधारहीन आरोप है और विशाखा समिति मुझे इसमें क्लीन चिट दे देगी।'

टॅग्स :यौन उत्पीड़नएम्सक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो