लाइव न्यूज़ :

पूर्व ब्रिटिश पीएम डेविड कैमरन ने किताब में किया खुलासा- मनमोहन सिंह ने बना लिया था पाकिस्तान पर हमला करने का मन

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: September 19, 2019 14:02 IST

ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री डेविड कैमरन ने आत्मकथा लिखी है। किताब में संस्मरण में उन्होंने भारत को लेकर कई बातें लिखी हैं। उन्होंने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के बारे में भी लिखा।

Open in App
ठळक मुद्देब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री डेविड कैमरन अपनी किताब में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन को लेकर टिप्पणी की है।डेविड कैमरन ने लिखा कि मनमोहन सिंह ने एक मुलाकात में उन्हें बताया था कि अगर 26/11 मुंबई हमले जैसी एक और आतंकी वारदात होती है तो भारत को पाकिस्तान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई करनी पड़ेगी।

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को शांत चित्त स्वभाव वाले अर्थशास्त्री और विद्वान पुरुष के तौर पर दुनियाभर में जाना जाता है। पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को गुस्सा होते हुए शायद ही किसी ने देखा हो लेकिन जब सवाल देश का हो, देश की सुरक्षा और अस्मिता के साथ खिलवाड़ का हो तो गुस्सा होना जायज होता है।

ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री डेविड कैमरन ने अपनी एक किताब में खुलासा किया है कि अगर मुंबई जैसा एक और आतंकी हमला होता तो भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने पाकिस्तान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई करने की योजना बना ली थी। डेविड कैमरन ने 'फॉर द रिकॉर्ड' नाम से लिखे अपने संस्मरण में इस बात का जिक्र किया। 

डेविन कैमरन जब प्रधानमंत्री पद पर आसीन थे तब वह पूर्व पीएम मनमोहन सिंह से मिले थे। अपनी किताब में डेविड कैमरन ने मनमोहन सिंह को 'पुण्य आत्मा वाला आदमी' कहा है। 

प्रधानमंत्री पद पर रहते हुए कैमरन ने 2010 से 2016 के बीच तीन दफा भारत की यात्रा की थी। कैमरन ने यूरोपीय संघ छोड़ने के लिए 2016 के जनमत संग्रह वोट के मद्देनजर ब्रिटिश पीएम पद से इस्तीफा दे दिया था।

गुरुवार को डेविड कैमरन का संस्मरण जारी किया गया, जिसमें भारत को लेकर अपने मत के बारे में कई संदर्भ दिए। 

कैमरन ने लिखा, ''मेरी प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से अच्छी मुलाकात हुई। वह एक संत पुरुष थे लेकिन भारत जिन खतरों का सामना कर रहा था, उनके खिलाफ वह कठोर थे। बाद की एक यात्रा पर उन्होंने मुझसे कहा था कि जुलाई 2011 में हुए मुंबई आतंकी हमले जैसी अगर एक और वारदात हुई तो भारत को पाकिस्तान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई करनी पड़ेगी।''

टॅग्स :मनमोहन सिंहब्रिटेनपाकिस्तानपुस्तक समीक्षा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी