लाइव न्यूज़ :

रेप के मामले में AIADMK के पूर्व मंत्री एम मणिकंदन बेंगलुरु से गिरफ्तार, एक्ट्रेस से शादी का वादा कर तीन बार कराया एबॉर्शन

By अमित कुमार | Updated: June 21, 2021 09:27 IST

तमिलनाडु के पूर्व मंत्री और अन्नाद्रमुक नेता एम. मणिकनंदन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मणिकनंदन पर महिला से शादी कर रेप का आरोप है।

Open in App
ठळक मुद्देपीड़ित महिला ने पुलिस के सामने एम. मणिकनंदन को लेकर कई खुलासे किए।महिला ने कहा कि प्रग्‍नेंट होने के बाद उस पर एबॉर्शन करवाने का दबाव बनाया गया।एम. मणिकनंदन ने कहा था कि वह इस महिला को नहीं जानते हैं।

तमिलनाडु में अन्नाद्रमुक सरकार के कार्यकाल में मंत्री रहे एम माणिकंदन को एक अभिनेत्री के यौन उत्पीड़न के आरोप में रविवार को बेंगलुरु से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि अन्नाद्रमुक शासनकाल के दौरान सूचना एवं प्रसारण मंत्री रहे माणिकंदन को कर्नाटक की राजधानी में विशेष दल ने गिरफ्तार किया। 

पुलिस आरोपी को गिरफ्तारी करने के बाद चेन्नई लेकर आयी और पूछताछ के बाद उन्हें एक अदालत के समक्ष पेश किया गया, जहां से पूर्व मंत्री को दो जुलाई तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया। कुछ दिन पहले ही मद्रास उच्च न्यायालय ने माणिकंदन की अग्रिम जमानत याचिका को खारिज कर दिया था। 

पूर्व मंत्री के खिलाफ 28 मई को दी गई शिकायत में पीड़ित महिला ने आरोप था कि उन्होंने पत्नी को तलाक देकर शादी का वादा किया था, जिस पर भरोसा करके पीड़िता पिछले पांच साल से माणिकंदन के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। पीड़िता के पास मलेशिया की भी नागरिकता है।

 पीड़िता ने माणिकंदन पर जबरन शारीरिक संबंध बनाने और गर्भवती होने पर तीन बार गर्भपात के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया था। मामला बढ़ता देख उन्‍होंने मद्रास हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका भी लगाई, जो कि खारिज हो गई थी. इसके बाद से ही वह गिरफ्तारी से बचने की कोशिशें कर रहे थे। (एजेंसी इनपुट के साथ)

टॅग्स :एआईडीएमकेक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस