लाइव न्यूज़ :

रमजान के दौरान AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने मुस्लिम समुदाय से की ये खास अपील

By निखिल वर्मा | Updated: April 24, 2020 16:03 IST

Coronavirus Lockdown: कोरोना वायरस के संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए भारत में 3 मई 2020 तक देशव्यापी लॉकडाउ है.

Open in App
ठळक मुद्देमुस्लिम संगठनों ने इस बार रमजान के दौरान घर पर ही इफ्तार एवं इबादत करने की अपील की हैकेंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी भी अपील कर चुके हैं कि रमजान के दौरान नमाजी अपने घरों में ही इबादत व इफ्तार करें।

रमजान का पवित्र महीना शुरू हो चुका है। एआईएमआईएम के चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने मुस्लिम समुदाय से खास अपील की है। उन्होंने हर किसी से सामाजिक दूरी बनाए रखने की अपील की है। साथ ही ओवैसी ने कहा, मस्जिदों में नमाज अदा न करें क्योंकि शाम 7 बजे ही कर्फ्यू शुरू हो जाात है और किसी भी इस दौरान घर से बाहर निकलने की इजाजत नहीं हैं।

जामा मस्जिद और फतेहपुरी मस्जिद के शाही इमामों ने रमजान के पवित्र महीने के दौरान मुसलमानों से घरों में ही नमाज अदा करने की अपील की है। साथ ही कोरोना वायरस के प्रसार की रोकथाम के मद्देनजर लागू लॉकडाउन के दिशानिर्देशों का भी सख्ती से पालन करने की अपील की है। रमजान का महीना शनिवार से शुरू होने की उम्मीद है।

बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायवती ने शुक्रवार को रमजान की मुबारकबाद देते हुये कहा कि इस दौरान सभी घर में ही इबादत करें और लॉकडाउन के नियमों का पालन करें। मायावती ने ट्वीट किया है, ‘‘देश के समस्त मुस्लिम भाईयों-बहनों व उनके परिवार वालों को रमज़ान के मुबारक महीने की दिली मुबारकबाद व शुभकामनाएं। अलस्सुबह से लेकर शाम तक के रोजे़ (उपवास) व नित्य कामकाज के साथ ही तिलावत-ए-कुरआन, नमाज़ व तरावीह आदि के इस फर्ज़ महीने में ज़कात (दान) इस माह की ख़ास ख़ूबियाँ हैं।’’

उन्होंने लिखा है, ‘‘वैसे तो नमाज, इफतार, तरावीह आदि साथ मिलजुलकर करने का अमल है, लेकिन कोरोना प्रकोप का तकाज़ा है कि ये इबादतें घर में रहकर ही की जाएं व लॉकडाउन नियमों का सख्ती से पालन किया जाए ताकि आप व आपके पड़ोसी दोनों ही कोरोना वबा से महफूज रहें।’

टॅग्स :असदुद्दीन ओवैसीरमजानकोरोना वायरस लॉकडाउनकोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम बंगाल के लोग घुटन महसूस कर रहे हैं?, असदुद्दीन ओवैसी ने कहा-हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी के साथ हाथ मिलाया, ताकि विकल्प मिले?

पूजा पाठईद-उल-फितर के मुबारक मौके पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत और प्यारे मैसेज

भारतबिहार राज्यसभा चुनावः 16 मार्च को 243 विधायक करेंगे वोटिंग, 5 सीट पर मतदान, नितिन नबीन, नीतीश कुमार और सम्राट चौधरी के सामने परीक्षा?

भारतबिहार राज्यसभा चुनावः 16 मार्च को मतदान, कौन मारेगा बाजी, एनडीए को 3 और यूपीए को 6 विधायक की जरूरत?, देखिए विधानसभा में क्या समीकरण?

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं