लाइव न्यूज़ :

"तृणमूल का हर नेता ममता दीदी के नेतृत्व में एकजुट है, अगर वो मुझे 2024 की जिम्मेदारी देंगी तो मैं उसे जरूर लूंगा", अभिषेक बनर्जी ने कहा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: January 8, 2024 07:54 IST

तृणमूल महासचिव अभिषेक बनर्जी ने पार्टी में चल रही अंदरूनी कलह की अफवाहों को खारिज करते हुए कहा कि पार्टी पुराने और नये नेता ममता बनर्जी की अगुवाई में एकजुट हैं।

Open in App
ठळक मुद्देतृणमूल महासचिव अभिषेक बनर्जी ने पार्टी में चल रही अंदरूनी कलह की बात को खारिज किया तृणमूल कांग्रेस में सभी पुराने और नये नेता ममता बनर्जी की अगुवाई में एकजुट हैंअभिषेक ने कहा कि अगर ममता बनर्जी 2024 के चुनाव जिम्मेदारी देंगी तो उसे मैं उठाने को तैयार हूं

दक्षिण 24 परगना: तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने पार्टी में चल रही अंदरूनी कलह की अफवाहों को खारिज करते हुए कहा कि पार्टी पुराने और नये नेता ममता बनर्जी की अगुवाई में एकजुट हैं।

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी ने कहा कि यह बात सत्य है कि कार्य क्षमता पर उम्र का प्रभाव पड़ता है और यदि उन्हें ममता बनर्जी द्वारा जिम्मेदारी सौंपी जाती है तो वह 2024 के चुनावों की जिम्मेदारी लेने के लिए तैयार हैं, लेकिन फिलहाल ममता बनर्जी प्रभावी तरीके से पार्टी का नेतृत्व कर रही हैं।

अभिषेक ने रविवार को दक्षिण 24 परगना के डायमंड हार्बर में अपने लोकसभा क्षेत्र में तृणमूल के भीतर चल रहे नये बनाम पुराने नेता विवाद को लेकर कहा, "कई लोग कह रहे हैं कि पुराने और नए नेताओं के बीच लड़ाई है। तृणमूल का नेतृत्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कर रही हैं, अगर वह मुझे 2024 के लिए कोई जिम्मेदारी देती हैं, तो मैं उसे जरूर लूंगा। हालांकि फिलहाल वह पार्टी को तेजी से चला रही हैं।"

लोकसभा सांसद बनर्जी ने कहा, "मैंने कहा था कि जब हमारी उम्र बढ़ती है तो हमारी काम करने की क्षमता कम हो जाती है। जब मैं 36 साल का था तो मैंने नबजवार आंदोलन का आयोजन किया था और दो महीने तक सड़क पर रहा था। क्या मैं 70 साल का होने पर भी ऐसा कर पाऊंगा? उम्र एक सच्चाई है और हमें इस सच को स्वीकार करना चाहिए।''

उन्होंने कहा, "लेकिन एक बार जब लोग एक निश्चित उम्र तक पहुंच जाते हैं, तो उनकी उत्पादकता कम हो जाती है। आप जो 30 साल की उम्र में कर सकते थे, वह आप 56 साल की उम्र में नहीं कर सकते। आज की तारीख में तृणमूल के सभी वरिष्ठ और नौजवान नेता दीदी के साथ मजबूती से खड़े हैं।"

अभिषेक ने तृणमूल कांग्रेस में अंदरूनी कलह के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि तृणमूल ममता बनर्जी के नेतृत्व में एकजुट है। उन्होंने कहा, "कई लोग कहते हैं कि तृणमूल में पुराने नेताओं और नए जमाने के नेताओं के बीच अंदरूनी कलह है। मैं कहता हूं कि तृणमूल ममता बनर्जी के नेतृत्व में एकजुट है। अंदरूनी कलह के लिए कोई जगह नहीं है।"

टॅग्स :Trinamool Congressममता बनर्जीकोलकातापश्चिम बंगाललोकसभा चुनाव 2024kolkataWest BengalLok Sabha Election 2024
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटमैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना और खाते में 1 डिमेरिट अंक?, आखिर क्यों सनराइजर्स हैदराबाद के उप कप्तान अभिषेक शर्मा पर आईपीएल ने लिया एक्शन

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी