लाइव न्यूज़ :

अपना रोजगार प्लान तैयार करे हर विभाग : मुख्यमंत्री

By भाषा | Updated: November 12, 2020 19:19 IST

Open in App

लखनऊ, 12 नवम्बर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के हर विभाग को वित्तीय योजना की तरह ही अपना रोजगार प्लान तैयार करने के निर्देश दिये हैं।

राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री ने बृहस्पतिवार को अनलॉक व्यवस्था की समीक्षा के दौरान हर सरकारी विभाग को अपना रोजगार प्लान तैयार करने के निर्देश दिये हैं।

योगी ने कहा कि वित्तीय योजना की ही तरह सभी विभाग रोजगार प्लान भी बनाये। उन्होंने अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त को रोजगार की व्यापक सम्भावनाओं की दृष्टि से साप्ताहिक समीक्षा करने के निर्देश भी दिये हैं।

मुख्यमंत्री ने प्राथमिक विद्यालयों में विद्यार्थियों को सर्दी से पहले स्वेटर का वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिये और कहा कि स्वेटर की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए।

योगी ने कहा कि रैन बसेरों में सभी आवश्यक सुविधाओं के साथ सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने रैन बसेरों के संचालन में महिलाओं की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने तथा कोविड-19 से बचाव के लिए सभी प्रबन्ध करने के निर्देश भी दिये।

मुख्यमंत्री ने कोविड-19 के सम्बन्ध में निरन्तर पूरी सावधानी और सतर्कता बरतने के निर्देश दिये और कहा कि जनपद लखनऊ और मेरठ में कोविड-19 की रिकवरी दर को बेहतर बनाने के लिए उपचार व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब